{"_id":"69ba8b9075a263e48c04b8df","slug":"video-sirmour-dr-indu-sharma-says-facilities-enhanced-in-ayush-department-hospitals-in-sirmour-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: डॉ. इंदू शर्मा बोलीं-सिरमौर में आयुष विभाग के अस्पतालों में बढ़ीं सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: डॉ. इंदू शर्मा बोलीं-सिरमौर में आयुष विभाग के अस्पतालों में बढ़ीं सुविधाएं
Ankesh Dogra
Updated Wed, 18 Mar 2026 04:55 PM IST
Link Copied
जिला सिरमौर में आयुष विभाग के सभी अस्पतालों में पैरा सर्जिकल प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं। इन प्रक्रियाओं में अग्निमोक्षण, कपिंग (हिजामा) और रक्तमोक्षण जैसी विधियां शामिल हैं, जिनसे मरीजों को काफी लाभ मिल रहा है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदू शर्मा ने बताया कि आयुष पद्धति के तहत इन उपचारों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के रोगों का उपचार किया जा रहा है। इससे लोगों की आयुर्वेद के प्रति रुचि भी बढ़ रही है। विभाग का प्रयास है कि मरीजों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के साथ सुरक्षित और प्रभावी उपचार उपलब्ध करवाया जाए।डॉ. शर्मा ने कहा कि इन प्रक्रियाओं के सुचारू संचालन के लिए विभाग की ओर से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ये कर्मचारी चिकित्सकों के साथ मिलकर उपचार प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अब तक आठ कर्मचारियों के एक बैच को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जबकि आगामी समय में अन्य कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।