{"_id":"68399ecd58d1e30dc308afde","slug":"video-sirmour-employees-in-govt-offices-of-the-district-will-be-stress-free-starting-from-ayush-officer-office-2025-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: जिले के सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी होंगे तनावमुक्त, आयुष अधिकारी आॅफिस से शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: जिले के सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी होंगे तनावमुक्त, आयुष अधिकारी आॅफिस से शुरुआत
सिरमौर जिला के सरकारी कार्यालयों में तैनात अधिकारी और कर्मचारी अब तनावमुक्त होंगे। जिला आयुष विभाग की ओर से शनिवार से जिले में सूक्ष्म योगाभ्यास कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदू शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम जिला मुख्यालय नाहन के कार्यालयों में कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर समेत अन्य कामकाज करने वाले कर्मचारी मानसिक थकान के चलते अकसर तनाव में रहते हैं। इसके साथ आंखों में जलन और सर्वाइकल की समस्या अकसर हो जाती है। ऐसे में 20 मिनट के सेशन में उन्हें योग की विभिन्न क्रियाएं करवाई जाएंगी। इससे उन्हें आराम के साथ-साथ तनाव से भी मुक्ति मिलेगी। आयुष विभाग का एक चिकित्सक और एक योगा प्रशिक्षक कर्मचारियों को योग का प्रशिक्षण देगा। सूक्ष्म योगा अभ्यास कार्यक्रम की शुरूआज शुक्रवार को जिला आयुष अधिकारी कार्यालय से की गई। इस दौरान जिला आयुष अधिकारी इंदू शर्मा ने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को तनाव से मुक्ति के टिप्स देने के साथ-साथ योग क्रियाएं करवाईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।