{"_id":"6966484f544369102f0d21c7","slug":"video-sirmour-senior-congress-leader-jagat-singh-thakur-opened-a-front-against-his-own-party-state-president-2026-01-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगत सिंह ठाकुर ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगत सिंह ठाकुर ने खोला मोर्चा
रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अंधेरी से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व पंचायत प्रधान जगत सिंह ठाकुर ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मीडिया को दिए बयान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक विनय कुमार पर कड़े आरोप लगाए हैं। हरिपुरधार में हुए बस हादसे के बाद जगत सिंह ठाकुर ने यह आरोप लगाए। इतना ही नहीं उन्होंने पंचायत चुनाव से पूर्व जनता के समक्ष विधायक के कार्यकाल की वास्तविक स्थिति पर भी अपनी बात कही। ठाकुर ने कहा कि विनय कुमार का परिवार पिछले करीब 45 वर्षों से रेणुका विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता आ रहा है। 30 वर्ष उनके पिता स्व. डॉ. प्रेम सिंह और पिछले 15 वर्षों से स्वयं विनय कुमार क्षेत्र से विधायक हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में अपेक्षित विकास नहीं हो पाया जबकि जातिवाद और क्षेत्रवाद को ही बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में जब विनय कुमार के पास लोक निर्माण विभाग था उस दौरान रेणुका क्षेत्र की सड़कों की हालत सुधारने पर ध्यान नहीं दिया गया। यदि समय रहते सड़कें सुधारी गई होतीं, तो आज कईं लोगों को अपनी कीमती जान नहीं गंवानी पड़ती। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी विधायक पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हरिपुरधार चिकित्सालय को रेफरल और संगड़ाह को आदर्श चिकित्सालय का दर्जा तो दिया गया, लेकिन जमीनी स्तर पर सुविधाओं की भारी कमी है। हादसे में घायल लोगों को इन स्वास्थ्य केंद्रों से प्राथमिक उपचार देकर जिला चिकित्सालय नाहन रेफर कर दिया गया। यदि यहां पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होती तो कुछ लोगों की जान बचाई जा सकती थी। जगत सिंह ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक के कार्यकाल में जिला सिरमौर में छुआछूत और जातिवाद से जुड़े सबसे अधिक एट्रोसिटी एक्ट के मामले दर्ज हुए हैं, जबकि अन्य आरक्षित क्षेत्रों में ऐसी स्थिति नहीं है। उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक लाभ के लिए समाज के विभिन्न वर्गों के बीच विभाजन की राजनीति की गई। इसके अतिरिक्त उन्होंने विधायक पर अधिक संपत्ति अर्जित करने का भी आरोप लगाया और कहा कि शिमला, चंडीगढ़ और सिरमौर सहित कई स्थानों पर उनकी आलीशान कोठियां हैं। ठाकुर ने विधायक को चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव में अभी एक वर्ष का समय शेष है, यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया तो जनता स्वयं जवाब देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।