{"_id":"6906fa561001e2a535031574","slug":"video-sirmour-seven-day-nss-camp-concludes-at-trilokpur-school-2025-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: त्रिलोकपुर स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: त्रिलोकपुर स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकपुर में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। शिविर में स्वयं सेवियों ने विभिन्न सामुदायिक एवं जनसेवा गतिविधियों में सक्रियता से अपनी भागीदारी निभाई। इसके समापन समारोह में कैप्टन सलिंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार भारद्वाज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रधानाचार्य प्रिया तोमर विशेष रूप से मौजूद रहीं। दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना के बाद कार्यक्रम अधिकारी योगदाज व सविता भारद्वाज ने सात दिन तक चली विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इसमें स्वच्छता, पौधरोपण, योग, व्यक्ति विकास जैसी गतिविधियां शामिल रहीं। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में स्वयं सेवियों ने एकता व अनुशासन का पाठ पढ़ाया, जबकि प्रधानाचार्य ने स्वयं सेवियों के कार्यो को सराहा। अंत में सांस्कृतिक गतिविधियां हुई और वंदे मातरम के साथ इस शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर पूरा स्कूल स्टॉफ मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।