{"_id":"66694136401fedf80e08d6b7","slug":"video-a-truck-loaded-with-rice-overturned-on-the-bypass-near-shamlech-in-solan","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोलन में शमलेच के समीप बाईपास पर पलटा चावल से भरा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोलन में शमलेच के समीप बाईपास पर पलटा चावल से भरा ट्रक
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर शमलेच बाईपास पर चावल से भरा ट्रक पलट गया। इसके कारण फोरलेन पर एक लेन बंद हो गई है। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। यह ट्रक नारायणगढ़ से भारतीय खाद्य निगम के चावल लेकर सोलन आ रहा था। सोलन एफसीआई के गोदाम में चावलों को उतरना था। जब ट्रक सुबह सोलन से कुछ दूरी पर शमलेच के पास पहुंचा तो आगे चल रहे टेंपो ट्रैवलर ने अचानक ब्रेक लगा दी। टक्कर से बचने के लिए चालक ने जब ट्रक को दूसरी तरफ के लिए मोड़ा तो नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्रक डिवाइडर से टकराते हुआ पलट गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।