{"_id":"666835e7e556dbb4720f09f8","slug":"video-tree-suddenly-fell-on-a-house-in-dohgi-panchayat-the-family-narrowly-escaped","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बंगाणा की डोहगी पंचायत में घर पर अचानक गिरा पेड़, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बंगाणा की डोहगी पंचायत में घर पर अचानक गिरा पेड़, बाल-बाल बचा परिवार
जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में ऊना-हमीरपुर नेशनल हाईवे के साथ लगते डोहगी पंचायत में मंगलवार को एक पुराने पिपल के पेड़ की दो बड़ी शाखाएं टूट गईं और साथ लगते मंदिर तथा घर के उपर जा गिरीं। जब पेड़ गिरा तो मकान के अंदर सोनिका पत्नी स्वर्गीय मुरारी लाल तथा उसके छोटे-छोटे दो बच्चे सो रहे थे। मकान पर तेज धमाका होने पर तीने घबराकर चिल्लाते हुए बाहर निकले। सोनिका के पति की छह साल पहले मौत हो गई। सोनिका दिहाड़ी-मजदूरी करके अपना व बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। लेकिन आज आज मुसीबतों का एक और पहाड़ उस पर गिर गया। स्थानीय पंचायत के उपप्रधान राजेश शर्मा ने बताया कि पेड़ अचानक गिर गया। गनीमत रही कि परिवार के तीनों सदस्य बाल-बाल बच गए। राजेश शर्मा ने प्रशासन तथा प्रदेश सरकार से प्रभावित परिवार हर संभव सहायता करने की गुहार लगाई है। वहीं कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। प्रभावित परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी। उपमंडल बंगाणा के तहसीलदार अमित शर्मा का कहना है कि हल्के के पटवारी तथा कानूनगो को मौके पर भेजा गया है। परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।