{"_id":"6666e8810e5619a0ce08006e","slug":"video-ghara-ma-fatha-sa-ltaka-mal-mahal-ka-shava-mayakaval-na-hataya-ka-aarapa-lgakara-kaya-hagama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा
बरेली के सीबीगंज इलाके में कैंफर फैक्टरी के स्टोर इंचार्ज की पत्नी का शव रविवार को छत के कुंडे से लटका मिला। पति उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए वहां हंगामा कर दिया। सीबीगंज व सुभाषनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
सुभाषनगर के प्रगतिनगर करगैना कॉलोनी निवासी यशवीर सिंह (37) अपनी पत्नी आरती (35) के साथ सीबीगंज की कैंफर एंड एलाइड प्रोडक्ट लिमिटेड फैक्टरी परिसर स्थित सरस्वती एन्क्लेव कॉलोनी में साथ रहते हैं। रविवार को यशवीर ड्यूटी गए थे। शाम को वह ड्यूटी से लौटे। यशवीर के मुताबिक आरती का शरीर छत के कुंडे से लटका नजर आया। उन्होंने इसकी सूचना सीबीगंज पुलिस को दी। इससे पहले वह पत्नी को उतारकर सुभाषनगर के करगैना रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने आरती को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आरती के मायके वाले मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।