{"_id":"6666cff454279a46f701c21a","slug":"video-janata-ka-aabhara-jataega-kagarasa-nakalga-thhanayavatha-yatara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जनता का आभार जताएगी कांग्रेस, निकालेगी धन्यवाद यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जनता का आभार जताएगी कांग्रेस, निकालेगी धन्यवाद यात्रा
लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन होने पर कांग्रेस जनता का आभार जताएगी। इसके लिए कांग्रेस धन्यवाद यात्रा निकालेगी। विधानसभावार कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के विभिन्न वर्ग के बीच जाएंगे और उनका आभार प्रकट करेंगे। शाहजहांपुर के कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना ने बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर 11 से 15 जून तक धन्यवाद यात्रा निकाली जाएगी। इसमें पुवायां, कटरा, ददरौल, जलालाबाद, नगर, तिलहर विधानसभा क्षेत्र में जाकर कांग्रेसजन सभी को धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जनता ने महिला, युवा, किसान की समस्याओं पर अपना वोट दिया है। शाहजहांपुर लोकसभा सीट में कांग्रेस से गठबंधन के सपा प्रत्याशी को जनता ने करीब पांच लाख 36 हजार वोट दिया है। इसीलिए जनता का आभार व्यक्त किया जाएगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न वर्गों के बीच कांग्रेस के सदस्य जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।