{"_id":"666821c8509e56282e07acef","slug":"video-shakaraya-na-saara-ka-shakara-ka-lgaya-fatha-fasa-gaya-tathae-ka-shavaka-rasakaya-ka-btha-bha-naha-bca-jana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शिकारियों ने सुअर के शिकार को लगाया फंदा, फंस गया तेंदुए का शावक, रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शिकारियों ने सुअर के शिकार को लगाया फंदा, फंस गया तेंदुए का शावक, रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान
लखीमपुर जिले के दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला रेंज में कटीले तारों में फंसकर तेंदुए के शावक की मौत की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पाया गया कि शावक कटीले तारों के बीच जिस फंदे में फंसा था। उस फंदे को दो शिकारियों ने सुअर का शिकार करने के लिए लगाया था। सुअर नहीं फंसा लेकिन शावक फंस गया और उसकी जान चली गई। इस मामले में वन विभाग ने दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है। इन शिकारियों ने रविवार रात गोला वन रेंज पश्चिम बीट में पुनर्भू ग्रंट के पास बाल गोविंद वर्मा के खेत की मेड़ पर कटीले तारों के बीच फंदा लगाया था। पैरों में फंदा फंसने और कटीले तारों में शरीर उलझा होने की वजह से शावक की मौत हो गई। उसे बचाने के लिए रेस्क्यू चलाया गया था। इस दौरान शावक ने एक वाचर का हाथ भी चबा डाला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।