{"_id":"66684f5c6e926604920ed36f","slug":"video-sai-hospital-protest-for-the-payment-of-crores-of-rupees-pending-under-himcare-and-ayushman-schemes","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिमकेयर व आयुष्मान योजनाओं के तहत लंबित करोड़ों रुपए के भुगतान को लेकर साईं अस्पताल ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिमकेयर व आयुष्मान योजनाओं के तहत लंबित करोड़ों रुपए के भुगतान को लेकर साईं अस्पताल ने खोला मोर्चा
एक तरफ सरकार रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की बात करती है और जन कल्याण को लेकर योजनाएं भी चलाई जाती हैं। लेकिन बाद में बजट का रोना आम होता जा रहा है। इसी सरकारों द्वारा हिमकेयर व आयुष्मान योजनाएं शुरू की गई हैं। इन योजनाओं के तहत संबधित कार्ड धारकों को निजी अस्पतालों में भर्ती होने पर निर्धारित राशि तक नि:शुल्क इलाज की सुविधा है। जिसका खर्च बाद में सरकार द्वारा दिया जाता है, लेकिन करीब एक साल से निजी अस्पतालों को भुगतान न होने पर निजी अस्पतालों में रोष पनप रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला मुख्यालय नाहन में साईं अस्पताल के कर्मियों द्वारा उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। हाथ में बैनर उठाए कर्मियों ने बताया कि निजी अस्पताल प्रबंधन को हिमकेयर व आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज के पश्चात सरकार द्वारा की जाने वाली पेमेंट महीनों से लंबित होने के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 3 करोड़ रूपये के लगभग की राशि तो एक ही अस्पताल की लंबित है, जिसके बाद निजी अस्पताल चलाने मुश्किल हुए हैं। कर्मियों मोहित कुमार आदि ने बताया कि भुगतान न होने के चलते अस्पताल प्रबंधनों को कर्मियों का वेतन निकालना भी मुश्किल हो गया है और अब ऐसे में कर्मियों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है। उन्होंने बताया कि जब तक सरकार भुगतान नहीं करती और उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।