{"_id":"6a4383c67f509193b9065896","slug":"video-dharampur-school-smc-president-election-solan-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: धर्मपुर स्कूल में एसएमसी प्रधान के लिए मतदान, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: धर्मपुर स्कूल में एसएमसी प्रधान के लिए मतदान, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
Ankesh Dogra
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:22 PM IST
Link Copied
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मपुर में मंगलवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए बैठक आयोजित की गई। प्रधान पद के लिए चार अभिभावकों ने अपनी दावेदारी पेश की, जिसके चलते स्कूल प्रशासन को मतदान के माध्यम से चुनाव कराना पड़ा।
चुनाव प्रक्रिया चुनाव प्रभारी धीरेंद्र पठानिया की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मतदान के बाद नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई।
विद्यालय की प्रधानाचार्य धर्मवीर कौर ने बताया कि प्रारंभिक प्रयास सर्वसम्मति से एसएमसी प्रधान चुनने का था, लेकिन चार अभिभावकों के चुनाव मैदान में उतरने के कारण लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मतदान कराया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए मतदान जैसी प्रक्रिया भी महत्वपूर्ण है।
उन्होंने बैठक में शामिल अभिभावकों का सहयोग के लिए आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी विद्यालय के विकास और छात्रों के हित में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।