Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
VIDEO : A young man jumped from the third floor of a hotel his back and legs got fractured case from Chintapurni
{"_id":"66fad116ec1e34ac8404cb06","slug":"video-a-young-man-jumped-from-the-third-floor-of-a-hotel-his-back-and-legs-got-fractured-case-from-chintapurni","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : होटल की तीसरी मंजिल से कूद गया युवक, पीठ और टांगें हुई फ्रैक्चर, चिंतपूर्णी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : होटल की तीसरी मंजिल से कूद गया युवक, पीठ और टांगें हुई फ्रैक्चर, चिंतपूर्णी का मामला
चिंतपूर्णी में सोमवार को रात आठ बजे के करीब पंजाब के एक युवक ने मंदिर रोड पर बने एक निजी होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गनीमत ये रही कि युवक की जान बच गई है और मौके पर स्थानीय युवकों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहीं, चिंतपूर्णी पुलिस को भी घटना की जानकारी मिली और मौके पर अस्पताल पहुंची। वहीं, बाजार के स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि उक्त युवक सड़क से दौड़ता हुआ आया और होटल के अंदर जाकर पीछे की तरफ जाकर छलांग लगा दी। इससे पहले की स्थानीय दुकानदार कुछ समझ पाते उन्होंने युवक को चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद घटना की जानकारी चिंतपूर्णी पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल में जाकर युवक से बात की तो उसने बताया कि वे अपने दोस्तों के साथ आया हुआ है। घायल हुए युवक ने पुलिस को अपने घर का पता भी और फोन नंबर भी बताया। जिसके बाद पुलिस ने फोन पर युवक की बात उसके घरवालों से करवाई। वहीं, युवक की रीढ़ की हड्डी फ्रेक्चर हुई और टांग में फ्रेक्चर हुआ है। पुलिस ने युवक के घरवालों को चिंतपूर्णी बुला लिया है। चिंतपूर्णी थाना के एएसआई महेंद्र सिंह सोनी ने बताया कि युवक का नाम जतिन्द्र सिंह सपुत्र सुरेन्द्र फिल्लोर जालंधर का रहने वाला है। युवक ने छलांग क्यों लगाई पुलिस इस बारे में छानबीन में जुट गई है। उक्त जगह देहरा थाना में पड़ती है इसलिए मामले के बारे में देहरा पुलिस को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल युवक को ऊना रेफर किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।