Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Tikamgarh Search for teenager who drowned in pond continues SDRF team engaged in rescue Video
{"_id":"66fa604e9584e379640a5dbe","slug":"search-continues-for-the-teenager-who-drowned-in-the-pool-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2163118-2024-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: कुंड में डूबे किशोर की तलाश जारी, एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू में जुटी, Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: कुंड में डूबे किशोर की तलाश जारी, एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू में जुटी, Video
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 30 Sep 2024 02:13 PM IST
बुंदेलखंड के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल कुंडेश्वर धाम में सोमवार की सुबह अपनी बहन के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए कुंडेश्वर धाम पहुंचा था। जहां वह नहाने के लिए नदी में नहाने चला गया और तेज बहाव होने के चलते हुए कुंड में डूब गया है। लोगों ने बताया कि सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंच करके नदी में लापता हुए किशोर की तलाश कर रही है।
खिरिया पुलिस चौकी के प्रभारी ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 8:00 बजे नदी के कुंड में एक किशोर डूबने की सूचना मिली थी। जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी गई है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नदी में नहाते समय 17 वर्षीय किशोर गहरे पानी में जाकर डूब गया है। इस दौरान परिजन मौके पर आ गए हैं। पूछताछ में पता चला है कि किशोर टीकमगढ़ शहर के पुरानी टिहरी के वार्ड नंबर 2 का रहने वाला 17 वर्षीय राज् रैकवार है, जो अपनी बहन के साथ कुंडेश्वर धाम में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए गया था।
उन्होंने बताया कि नदी का तेज बहाव् होने के चलते वह नदी से सीधे कुंड में समा गया। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और किशोर की तलाश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी रामकुमार ने बताया कि जब किशोर नहाने के लिए नदी में उतरा तो पानी का बहाव तेज था। लेकिन वह पानी के बहाव में आ गया और सीधे कुंड में जा गिरा, जो काफी गहरा है। इसके पहले भी कई घटनाएं हो चुकी है। लेकिन मंदिर प्रबंधन द्वारा अभी तक कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। कुछ दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के एक नाबालिग की भी डूबने से मौत हो गई थी और तीन दिन बाद उसकी लाश मिली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।