{"_id":"66f94f90077f4e4c35009637","slug":"video-renovation-of-swimming-pool-is-incomplete-childrens-dreams-are-ruined","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : तरणताल का जीर्णोद्धार अधूरा, बच्चों के सपनों पर फिरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : तरणताल का जीर्णोद्धार अधूरा, बच्चों के सपनों पर फिरा पानी
तैराकी को बढ़ावा देने के लिए जार्जटाउन में बना तरणताल चार वर्षों से बंद है। इसके जीर्णोद्धार के लिए प्रदेश सरकार से 3.26 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई थी। वर्ष 2020 के शुरुआती महीने में काम शुरू हुआ। निर्माण एजेंसी सीएंडडीएस को मार्च 2020 तक कार्य पूरा करना था, लेकिन कार्य अब तक अधूरा है।
वहीं, एजेंसी भुगतान में देरी का हवाला दे रही है। एजेंसी का कहना है कि अब तक 26 लाख रुपये नहीं मिले। इसके अलावा अन्य कार्यों में पांच करोड़ खर्च होने हैं, लेकिन स्वीकृति नहीं मिली है। स्विमिंग पूल में लाइट, वॉशरूम, गेट, पवेलियन और डाइनिंग बोर्ड का कार्य बचा है।
तरणताल के लिए 3.26 करोड़ के बजट की स्वीकृति मिली थी लेकिन अब तक 26 लाख का भुगतान नहीं हुआ है। जीर्णोद्धार के लिए पांच करोड़ और स्वीकृत होने हैं। जल्द ही स्विमिंग पूल में भरे पानी को निकाला जाएगा। मार्च तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - प्रेम कुमार, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।