Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mau News
›
VIDEO : Transgender group members gave the message of cleanliness by donating their labour during the cleanliness is service campaign in Mau
{"_id":"66f90064566e20f8980a5867","slug":"video-transgender-group-members-gave-the-message-of-cleanliness-by-donating-their-labour-during-the-cleanliness-is-service-campaign-in-mau","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मऊ में स्वच्छता ही सेवा अभियान पर ट्रांसजेंडर समूह के लोगों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मऊ में स्वच्छता ही सेवा अभियान पर ट्रांसजेंडर समूह के लोगों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
जिला गंगा समिति, सामाजिक वानिकी विभाग, नगर पालिका परिषद के सहयोग से शनिवार की देर शाम तमसा नदी के तट पर स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत ट्रांसजेंडर समूह के लोगों द्वारा सफाई कार्य, जन जागरूकता एवं गंगा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने उपस्थित ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों सहित अन्य लोगों को विपरीत मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में उपस्थित होने के प्रति आभार जताया। ट्रांसजेंडर समूह के लोगों द्वारा चुनाव में जागरूकता अभियान, योग दिवस सहित जिला प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों में सहयोग कर लोगों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद भी दिया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों से स्वच्छता अभियान से जुड़ने तथा अन्य लोगों को भी इस अभियान से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करने की अपील किया। जनपद को साफ सुथरा एवं स्वच्छ रखा जा सके तथा गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से जनपद वासियों को बचाया भी जा सके। उन्होंने तमसा नदी के तट पर शपथ लेते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के साथ ही इसमें सहभागी बनने के लिए समस्त जनपदवासियों से अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।