Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Chandauli News
›
VIDEO : Three-day archery competition organized in Chandauli, enthusiasm among players, disappointment due to lack of medical facilities
{"_id":"66f81296d04acdb2d30cf02b","slug":"video-three-day-archery-competition-organized-in-chandauli-enthusiasm-among-players-disappointment-due-to-lack-of-medical-facilities","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंदौली में तीन दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों में उत्साह, मेडिकल की सुविधा न होने से निराशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंदौली में तीन दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों में उत्साह, मेडिकल की सुविधा न होने से निराशा
चंदौली के इंडियन इंस्टीट्यूट खेल मैदान परिसर में चल रहे तीन दिवसीय 68वीं माध्यमिक विद्यालयी प्रादेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिता में शनिवार को अंडर-14 और अंडर 17 बालक और बालिका वर्ग के लिए रिकर्व राउंड की प्रतिस्पर्धा हुई।
अंडर-14 बालक वर्ग के ओवरऑल में आगरा के ओम तिवारी और बालिका वर्ग में भी आगरा की किंजल शर्मा ने सटीक निशाना साधा। अंडर-17 बालक वर्ग के ओवरऑल में अयोध्या के पीयूष यादव और बालिका वर्ग में गोरखपुर की खुशी कुमारी अव्वल रही। प्रतियोगिता में मेरठ प्रथम, विंध्याचल द्वितीय व वाराणसी मंडल तृतीय स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता में शनिवार की सुबह रिकर्व राउंड के अंडर-14 बालक वर्ग में आगरा के ओम तिवारी 681 अंक के साथ प्रथम, विंध्याचल के अखिलेश गुप्ता 650 अंक के साथ दूसरे और बरेली के विग्नेश वशिष्ठ 642 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में आगरा की किंजल शर्मा 563 अंक के साथ पहले, मुरादाबाद की इशिका 502 अंक के साथ दूसरे तथा कानपुर की भूमि सम्राट राव 414 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
अंडर-17 के बालक वर्ग के ओवरऑल में अयोध्या के पीयूष यादव 664 अंक के साथ पहले, मेरठ के कुनाल 656 अंक के साथ दूसरे तथा विंध्याचल के युगंक पुंदिर 645 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग के ओवरऑल में गोरखपुर की खुशी कुमारी 641 अंक के साथ पहले, आगरा के कृष्णा 634 अंक के साथ दूसरे तथा विंध्याचल की नंदिनी मौर्या 543 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। रिर्कव ऑलओवर अंडर-17 बालक वर्ग में 1924 अंक के साथ प्रथम, विंध्याचल 1869 अंक के साथ दूसरे तथा वाराणसी मंडल 1466 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में 17 मंडल के कुल 297 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
गौरतलब है कि तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रदेश के 17 मंडलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। ऐसे में प्रतियोगिता में चिकित्सकों व एंबुलेंस की व्यवस्था न होने से खिलाड़ियों में नाराजगी रही। शनिवार को लखनऊ मंडल की सीनियर बालिका वर्ग की प्राची को तीरंदाजी के दौरान अचानक चोट आ गई और चिकित्सकों और एंबुलेंस की व्यवस्था न होने से उसे आनन-फानन में नगर के पीपी सेंटर ले जाया गया जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार किया। जिला क्रीड़ा सचिव महेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से सीएमओ को पत्र के माध्यम से चिकित्सक व एंबुलेंस के लिए बोला गया था लेकिन यहां व्यवस्था न होने बच्चों को परेशानी हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।