{"_id":"66f79e9f55ee3e284009f50b","slug":"video-two-people-were-burnt-in-a-fire-caused-by-a-cylinder-leak-in-lahchaura-village-of-baghpat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बागपत जनपद के लहचौड़ा गांव में सिलेंडर लीक होने से लगी आग दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बागपत जनपद के लहचौड़ा गांव में सिलेंडर लीक होने से लगी आग दो झुलसे
डिंपल सिरोही
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:43 AM IST
बागपत जनपद में रटौल थानाक्षेत्र में भाकियू नेता के मकान में रखे सिलेंडर लीक होने पर उसमे आग लग गई, जिससे एक लाख रुपये का समान जलकर राख हो गया, वहीं महिला सहित दो लोग झुलस गए जिन्हें निजि चिकित्सक के यहा भर्ती कराया गया है।
लहचौड़ा निवासी भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष दीपक शर्मा पुत्र चमनलाल शर्मा ने बताया की किचन के पास ही उनका राशन व अन्य समान का गोदाम है, वहीं वह सुबह के समय उसका भतीजा शिवम किचन के समीप ही गैस चुल्हा रख खाना बनाने की तैयारी में लगे थे। जैसे ही चुल्हे को जलाया तो एक दम आग पूरे घर मे फैल गई, जिससे भगदड़ मच गई। आग बुझाने के प्रयास में दीपक की पत्नी रेनू और भतीजा शिवम भी झुलस गए। शोर की आवाज से पड़ोस के लोग इक्ट्ठा हो गए और आग को किसी तरह बुझाया। जब तक फ्रिज,वाशिग मशीन,राशन के बोरे,वह कमरों में लगे दरवाजे जलकर राख हो गए। पीड़ित ने बताया कि लगभग एक लाख रुपये का समान जलकर राख हो गया। वहीं आग से झुलसे रेनू और शिवम को उपचार के लिए निजि चिकित्सक के यहा भर्ती कराया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।