{"_id":"66f696802cac32b4dd064c0a","slug":"video-punjab-roadways-bus-lost-control-and-hit-the-security-wall-on-ajoli-mor-flyover","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अजोली मोड़ फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अजोली मोड़ फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई बस
अजोली मोड़ फ्लाईओवर पर उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब सवारियों से भरी एक बस फ्लाईओवर से नीचे गिरने से बच गई। जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज के अधीन चलने वाली बस शिमला से वाया चंडीगढ़, नंगल होते हुए ऊना जा रही थी कि अचानक फ्लाईओवर पर पंहुचते ही बस की ब्रेक का प्रेशर पाइप फट गया। इससे चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस गलत दिशा में जाकर फ्लाईओवर की सुरक्षा दीवार से टकराकर रुक गई। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। अगर बस फ्लाईओवर की सुरक्षा दीवार तोड़ नीचे गिरती तो नुकसान बहुत हो सकता था। इस हादसे में किसी भी सवारी, चालक व परिचालक को कोई चोट नहीं लगी। हादसे के समय सड़क पूरी तरह खाली थी। इसलिए किसी अन्य गाड़ी से टक्कर नहीं हुई। इस हादसे के बाद ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। बस के चालक करनैल सिंह ने बताया कि सुबह बस शिमला से वाया नंगल होते हुए ऊना जा रही थी। फ्लाईओवर पर बस की ब्रेक की प्रेशर पाइप फट जाने के कारण यह हादसा हुआ। बस में 10 से 12 सवारियों ही सवार थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।