Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ballia News
›
VIDEO : Bike rally taken out in Ballia demanding restoration of old pension, sloganeering in collectorate premises
{"_id":"66f57987d3596ccd5207a8d0","slug":"video-bike-rally-taken-out-in-ballia-demanding-restoration-of-old-pension-sloganeering-in-collectorate-premises","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलिया में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकाली गई बाइक रैली, कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलिया में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकाली गई बाइक रैली, कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी
बलिया में एनपीएस/ यूपीएस के विरोध में अटेवा के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित चंद्रशेखर उद्यान मुख्य गेट से बाइक रैली निकाली और पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
आपको बता दें कि रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर ट्रेजरी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, स्टेडियम, पुलिस लाइन, कुंवर सिंह चौराहा, विकास भवन, टीडी कालेज चौराहा, दीवानी न्यायालय, रोडवेज बस स्टेशन, चित्तू पांडेय चौराहा, रेलवे स्टेशन, टाउन हाल, विशुनीपुर चौराहा, जगदीशपुर तिराहा ओवरब्रीज होते हुए पुन: कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा। इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर मे जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते जिला संयोजक समीर कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार से इन योजनाओं को तत्काल बंद कर हूबहू पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।