{"_id":"66f51bc3f2bf0c4d260ce485","slug":"video-mathara-ma-bharabharakara-gara-parathamaka-vathayalya-ka-kamara-ka-chhata-eka-oura-kamara-jarajara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मथुरा में भरभराकर गिरी प्राथमिक विद्यालय के कमरे की छत, एक और कमरा जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मथुरा में भरभराकर गिरी प्राथमिक विद्यालय के कमरे की छत, एक और कमरा जर्जर
तीर्थनगरी मथुरा के छाता क्षेत्र में बुधवार को तेज बारिश हुई। इसके बाद देर शाम क्षेत्र शेरगढ़ रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे की छत भरभराकर गिर गई। हादसा देख आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों में चर्चा रही दिन पढ़ाई के समय छत गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विद्यालय की जर्जर अवस्था को देखते हुए लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजने में डर रहे हैं। विद्यालय की प्रथानाचार्या शोभा अग्रवाल ने बताया कि मूसलाधार बारिश के बाद देर शाम एक कमरे की छत गिर गई है। इसकी जनकारी आसपास के लोगों ने मुझे फोन पर दी है।
बताया कि मैनें उसी समय फोन पर ही लोगों से फोटो मंगवाए। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह जाकर देखा तो कमरे की पूरी छत गिर चुकी थी। साथ ही एक कमरे की और जर्जर हालत है। इसकी लिए मैंने बीएसए एवं प्रधान को सूचित कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।