Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
VIDEO : आगरा में अधिवक्ताओं ने निकाली सरकार की सांकेतिक अर्थी, पुलिस से हुई नोकझोंक; जानें पूरा मामला
{"_id":"66f518dfad02be42de0553db","slug":"video-aagara-ma-athhavakatao-na-nakal-sarakara-ka-sakataka-aratha-palsa-sa-haii-nakajhaka-jana-para-mamal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आगरा में अधिवक्ताओं ने निकाली सरकार की सांकेतिक अर्थी, पुलिस से हुई नोकझोंक; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आगरा में अधिवक्ताओं ने निकाली सरकार की सांकेतिक अर्थी, पुलिस से हुई नोकझोंक; जानें पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के आगरा में हाईकोर्ट की खंडपीठ बनाए जाने को लेकर 24 साल पहले अधवक्ताओं ने प्रदर्शन किया था। उस समय लाठी चार्च हुआ था। उसे विरोध में इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाते हैं। अधिवक्ताओं ने बताया कि वर्ष 1966 से अधिवक्ता जस्टिस जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट के अनुसार हाईकोर्ट की खंडपीठ स्थापित कराए जाने की मांग को लेकर आंदोलन करते चले आ रहे हैं।
26 सितंबर 2001 को सिविल कोर्ट परिसर आगरा में बिना जिला जज की अनुमति के परिसर में घुसकर निहत्थे अधिवक्ताओं के ऊपर पुलिस द्वारा बर्बर लाठी चार्ज किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता घायल हुए थे। जनमंच के अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह ने बताया कि 23 सालों से अधिवक्ता इस दिन को काला दिवस मनाकर विरोध प्रदर्शन करते हैं।
बृहस्पतिवार को लाठी चार्ज के विरोध में सरकार की अर्थी बनाकर सिविल कोर्ट परिसर आगरा में जुलूस निकाला। राम नाम सत्य है, वी वान्ट हाईकोर्ट, अधिवक्ता एकता जिंदाबाद जैसे नारे लगाते हुए आगे बढ़े। सांकेतिक अर्थी दहन के लिए गेट नं-1 पर पहुंचे। यहां पहले से मौजूद पुलिस बल ने अर्थी जलाने से मना किया। इसको लेकर पुलिसकर्मी और अधिवक्ताओं में खींचतान भी हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।