{"_id":"66f58cdb231b49b26a027026","slug":"video-ramlila-started-in-lat-bhairav-ganapati-was-worshipped-on-the-first-day-episodes-were-sung","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लाटभैरव में रामलीला की शुरूआत हुई, प्रथम दिन गणपति पूजन किया गया,गाये गए प्रसंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लाटभैरव में रामलीला की शुरूआत हुई, प्रथम दिन गणपति पूजन किया गया,गाये गए प्रसंग
लाटभैरव की अतिप्राचीन रामलीला की गुरुवार को गणपति पूजन, पंचस्वरूपों के पूजन व मुकुट पूजन के साथ शुरूआत हुई। संध्या काल आश्विन कृष्ण नवमी के मान के तहत विशेश्वरगंज स्थित रामलीला स्थल अयोध्या पर विघ्नहर्ता की वैदिक मंत्रों के बीच पूजा आराधना की गई। झाल-मंजीरा और मृदंग की थाप गूंजी और रामायणी दल ने 'गाइये गणपति जग वंदन के साथ मानस के प्रसंगों में पगे दोहों का गायन शुरू कर दिया।
पहले दिन श्रीगणेश के तौर पर सात दोहों को स्वर दिए। प्रमुख पंचस्वरूपों का वरण किया गया। नवग्रह, हनुमान जी के मुखौटे, मानस संवाद पोथी व रामलीला के दौरान उपयोग में ले आए जाने वाले साजो सामान और रामायणी दल के मृदंग का भी पूजन किया गया। रामलीला के प्रधानमंत्री एडवोकेट कन्हैया लाल यादव यजमान थे। गणपति देव की आरती उतारी गई और लीला प्रेमियों में सारिणी का वितरण किया गया। पुरोहित के रूप में व्यास दयाशंकर त्रिपाठी के आचार्यत्व में ब्राम्हणों के समूह ने सस्वर मंत्रों के बीच पूजन अनुष्ठान कराए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।