{"_id":"66f53b4c732a3cff1d005b07","slug":"video-proposal-for-partial-amendment-in-13-polling-stations-of-district-hamirpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जिला हमीरपुर के 13 मतदान केंद्रों में आंशिक संशोधन का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जिला हमीरपुर के 13 मतदान केंद्रों में आंशिक संशोधन का प्रस्ताव
जिला हमीरपुर के पांच विधानसभा क्षेत्रों के 13 मतदान केंद्रों के भवनों या नाम में आंशिक संशोधन का प्रस्ताव है। मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के संबंध में गुरुवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि ये मतदान केंद्र प्राइमरी स्कूलों या मिडल स्कूलों में थे, लेकिन इन स्कूलों के बंद होने के कारण मतदान केंद्रों के भवनों या नाम में संशोधन किया जाना है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 36 भोरंज के मतदान केंद्र मतलाणा, जिजवीं और टूह, विधानसभा क्षेत्र 37 सुजानपुर के मतदान केंद्र भेरडा और बजरोल-2, विधानसभा क्षेत्र 38 हमीरपुर के मतदान केंद्र भरनोट और सनेड, विधानसभा क्षेत्र 39 बड़सर के मतदान केंद्र खजियां-1, खजियां-2, कोहडरा और सकरोह, विधानसभा क्षेत्र 40 नादौन के मतदान केंद्र जियाणा और प्लासी के भवनों या नाम में संशोधन किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान केंद्र मतलाणा को महिला मंडल भवन मतलाणा में, मतदान केंद्र जिजवीं को आंगबाड़ी केंद्र दलालड़ में, मतदान केंद्र टूह को सहकारी सभा भवन टूह में, मतदान केंद्र भेरडा को प्राइमरी स्कूल भेरडा में, मतदान केंद्र बजरोल-2 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजरोल में, मतदान केंद्र भरनोट को आंगनबाड़ी केंद्र भरनोट में, मतदान केंद्र सनेड को प्राइमरी स्कूल सनेड में, मतदान केंद्र खजियां-1 को आंगनबाड़ी केंद्र खजियां में, मतदान केंद्र खजियां-2 को आंगनबाड़ी केंद्र खजियां में, मतदान केंद्र कोहडरा को प्राइमरी स्कूल कोहडरा में, मतदान केंद्र सकरोह को आंगनबाड़ी केंद्र घुमारवीं में, मतदान केंद्र जियाणा को आंगनबाड़ी केंद्र जियाणा में और मतदान केंद्र प्लासी को आंगनबाड़ी केंद्र प्लासी में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित एसडीएम और निर्वाचन विभाग के अधिकारियों को इन सभी 13 मतदान केंद्रों में सभी आवश्यक सुविधाओं का प्रावधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में एडीएम राहुल चौहान, निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला, नायब तहसीलदार राजेश कौंडल, अन्य अधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।