{"_id":"66f6abeea6217ac3610829bd","slug":"video-sharavasata-ka-vakasa-kashhatara-ma-enasasa-kadata-na-calya-savacachhata-abhayana-nakal-ral","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : श्रावस्ती के विकास क्षेत्र में एनसीसी कैडेटों ने चलाया स्वच्छता अभियान, निकाला रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : श्रावस्ती के विकास क्षेत्र में एनसीसी कैडेटों ने चलाया स्वच्छता अभियान, निकाला रैली
श्रावस्ती के विकास क्षेत्र सिरसिया के बनवारी देवी अशोक कुमार मिश्रा स्मारक महाविद्यालय घेघवा कला में एनसीसी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को एनसीसी कैडेटों ने नेपाल सीमा से सटे घोघवाकला गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कैडेट्स ने रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान सीएमओ डा. एपी सिंह ने कहा कि गंदगी बीमारियों की जननी है। इससे बचने के लिए आवश्यक है कि लोग स्वच्छता अपनाएं। जिले में दो अक्टूबर तक स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने न सिर्फ अभियान चलाकर गांव की सफाई किया। बल्कि गंदगी व मच्छरों से होने वाली संचारी रोग नियंत्रण के उपाय बताते हुए लबी साइड एवं ब्लीचिंग का छिड़काव भी किया। बाद में एनसीसी कैडेटों ने एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कनेल पटवाल के नेतृत्व में गांव में रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सीएचसी सिरसिया के अधीक्षक डॉ प्रवीण सहित 125 एनसीसी कैडेट्स व अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।