{"_id":"66f65828a376543dbb07520e","slug":"video-a-youth-injured-in-a-fight-in-sonbhadra-died-police-is-searching-for-the-accused","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में मारपीट की घटना में घायल युवक की मौत, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में मारपीट की घटना में घायल युवक की मौत, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा में बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से वार कर एक बाइक मिस्त्री युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई।
बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी निवासी राजू उर्फ राजेश का पुत्र हिमांशु (20) उरमौरा में बाइक मरम्मत का कार्य करता है। बृहस्पतिवार को दिन में वह दुकान पर मरम्मत का कार्य कर रहा था। इसी दौरान तीन बाइक से छह-सात की संख्या में आए बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से उसकी जमकर पिटाई है। हमलावरों ने चाकू, पंच और धारदार हथियार का भी इस्तेमाल किया। हमले में हिमांश लहूलुहान हो गया। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे तो हमलावर भागने लगे। एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। घायल हिमांशु को आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन युवक को लेकर वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर (बीएचयू) पहुंचे। जहां उपचार के दौरान रात 11 बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बाइक सवार बदमाश काफी दबंग प्रवृत्ति के हैं। युवक पर हमले के पांच दिन पूर्व उसके दोस्त को भी पीटा था। इसके बाद से कई तरह के हथियारों से लैस हिमांशु की तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार को दुकान पर राजू को अकेला देख आरोपियों ने हमला कर दिया। स्थानीय कोतवाल सत्येंद्र राय की माने तो जांच के प्राथमिक बिंदुओं पर गौर करें तो दोनों पक्षों में आपस का विवाद था। पूर्व में भी उनके बीच मारपीट हो चुकी है। घायल युवक के मां की तहरीर पर अभिजित गोस्वामी व अन्य अज्ञात युवकों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।