सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News: Police exposed robbery and murder, two accused arrested

Tikamgarh News: टीकमगढ़ के चर्चित लूट और हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों आदतन अपराधी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 26 Sep 2024 08:34 PM IST
Tikamgarh News: Police exposed robbery and murder, two accused arrested
टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव नगर में 12 सितंबर की रात्रि हत्या और लूट के मामले का पुलिस अधीक्षक ने खुलासा कर दिया है। उन्होंने बताया कि दो आरोपी पकड़े गए हैं, जिनके पास से लूट के जेवर और नगदी बरामद की गई है।

टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित ने बताया कि टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले बड़ा गांव नगर में 12 सितंबर की रात बड़ा गांव नगर के रहने वाले ब्रती चंद जैन के घर में घुसकर लूट की थी और ब्रती चंद जैन की हत्या कर उनकी पत्नी पुष्पा को घायल कर दिया था जिनका सागर मेडिकल कॉलेज में इलाज चला था और इलाज के बाद वह वापस बड़ागांव आ गई हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में बड़ा गांव पुलिस थाने में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और लूट का मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में डॉग स्क्वाड, साइबर सेल और एफ़एसएल की मदद से खुलासा हो सका। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके लिए सात टीमों का गठन किया गया था, जिसमें महत्वपूर्ण भूमिका देहात पुलिस थाने के प्रभारी रवि गुप्ता की रही है।

पुलिस अधीक्षक रोहित ने बताया कि घटना से पहले मुख्य आरोपी द्वारा रेकी की गई थी। इसके बाद उसने अपने सहयोगी के साथ मिलकर के घटना को अंजाम दिया। लेकिन जब मुख्य आरोपी रूपेश उर्फ अंकित पटेरिया घर के अंदर घुसा तो मृतक ब्रती चंद जैन ने उसको पहचान लिया था। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर लोहे की रॉड से उसकी हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि बड़ा गांव नगर के साथ आसपास के क्षेत्र के 200 सीसीटीवी के फुटेज देखे गए, इसके साथ ही बड़ा गांव क्षेत्र के 125 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। इस घटना का मुख्य आरोपी छतरपुर जिले के घुवारा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले कछिया घेरा गांव का रहने वाला रूपेश उर्फ अंकित पटेरिया था, जो बड़ा गांव नगर में किराए के मकान में रहकर के चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पहले वह रेकी करता था, इसके बाद अपने एक अन्य साथी दीपक कुशवाहा के साथ घटना को अंजाम देता था। इसके पहले भी वह बड़ा गांव नगर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है, जिसके खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन आरोपियों के पास से लूटे हुए सोने चांदी के जेवर और नगदी बरामद की गई है।

छतरपुर जिले के हैं रहने वाले आरोपी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपी टीकमगढ़ से लगे हुए जिले छतरपुर के घुवारा पुलिस थाने के अंतर्गत रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना का मुख्य आरोपी रूपेश उर्फ अंकित पटेरिया कछिया खेरा गांव का रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी दीपक कुशवाहा बुधवार गांव का रहने वाला है। यह दोनों गांव घुवारा पुलिस थाने के अंतर्गत आते हैं और यह आरोपी आदतन चोरी करना है।

लूट का सामान हुआ बरामद
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से अलग-अलग सामान बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना का मुख्य आरोपी रुपेश और अंकित पटेरिया के पास से 64000 के जेवर और 35500 रुपए नगद बरामद किए गए हैं। वहीं दूसरे आरोपी दीपक कुशवाहा से 89 हजार रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और 21000 बरामद किए गए हैं और घटना में प्रयुक्त लोहे की सब्बल को भी बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : कुल्लू में अवैध कब्जे हटाने उतरी नगर परिषद की टीम

26 Sep 2024

VIDEO : गोवा की तरह बिलासपुर की गोबिंद सागर झील में पर्यटक ले सकेंगे क्रूज का आनंद

26 Sep 2024

VIDEO : प्रेम प्रसंग में दो बच्चों की मां ने दी जान, प्रेमी ने भी खाया जहर

26 Sep 2024

Dausa News: धरे रह गए साफ-सफाई के सरकारी दावे, डेंगू ने ले ली महिला डॉक्टर की जान

26 Sep 2024

VIDEO : मथुरा में भरभराकर गिरी प्राथमिक विद्यालय के कमरे की छत, एक और कमरा जर्जर

26 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन, इंटरनेशनल ताइक्वांडो खिलाड़ी समेत तीन को किया सम्मानित

26 Sep 2024

VIDEO : आगरा में अधिवक्ताओं ने निकाली सरकार की सांकेतिक अर्थी, पुलिस से हुई नोकझोंक; जानें पूरा मामला

26 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : बदरीनाथ धाम में पिता को बचाने के लिए नदी में कूद गया बेटा

26 Sep 2024

VIDEO : मैच से पहले सचिन, धोनी व रोहित के फैंस ग्रीनपार्क पहुंचे, तिरंगा लहराया

26 Sep 2024

Jabalpur News: सागर में अल्पसंख्यकों के स्कूल को मिला स्टे, हाईकोर्ट ने सख्त कार्यवाही करने से रोका

26 Sep 2024

VIDEO : विधायक सतपाल सत्ती ने 40 गांव को टाउन कंट्री प्लान में शामिल करने का किया विरोध

26 Sep 2024

VIDEO : कुल्लू जिला परिषद की बैठक में उठे सड़क-पानी में मुद्दे

26 Sep 2024

VIDEO : ऊना जिले में बारिश से माैसम हुआ कूल-कूल,लोगों को गर्मी से मिली राहत

26 Sep 2024

VIDEO : वृद्ध की मौत के बाद ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम, मुकदमा न लिखने पर सिपाही लाइन हाजिर

26 Sep 2024

VIDEO : ओडर गांव के ग्रामीणों ने किया धर्मशाला एसडीएम कार्यालय का घेराव

26 Sep 2024

VIDEO : बंगाणा में लगातार भारी बारिश से बढ़ी किसानों की मुश्किलें, मक्की की कटाई प्रभावित

26 Sep 2024

VIDEO : वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 42 वां दीक्षांत समारोह, आचार्य की टॉपर टुम्पा रॉय को छह गोल्ड मेडल और एक सिल्वर

26 Sep 2024

VIDEO : गर्भवती लाभार्थियों को नहीं मिल पा रहा आंगनबाड़ी योजना से दिया जाने वाला राशन

26 Sep 2024

VIDEO : महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास महासभा के संभावित प्रदर्शन को देखते हुए ऊना में भारी पुलिस बल तैनात

26 Sep 2024

VIDEO : शिमला में मूसलाधार बारिश से जगह-जगह भूस्खलन, खलीनी-टूटीकंडी मार्ग पर ढहा पेड़

26 Sep 2024

VIDEO : वाराणसी के ट्रांसफार्मर लकड़ी के सहारे पर, खतरे को दे रहे दावत

26 Sep 2024

VIDEO : विधायक ने जलभराव वाले क्षेत्र का किया दौरा, जाना लोगों का हाल

26 Sep 2024

VIDEO : साधु की हत्या के मामले में पुलिस ने बीहड़ में चलाया सर्च अभियान

26 Sep 2024

MP News: विकास के दावों की पोल खोलती वीडियो, चादर के सहारे मरीज को कंधे पर टांगकर ले जा रहे थे, रास्ते में मौत

26 Sep 2024

VIDEO : भाजपा पार्षद के भतीजे ने सफाईकर्मी को पीटा, नाराज साथियों ने घेरी कोतवाली, जमकर किया हंगामा

26 Sep 2024

VIDEO : बागपत में साध्वी प्राची बोलीं-थूकने और पेशाब करने वालों का एनकाउंटर करे सरकार

26 Sep 2024

VIDEO : डीडीयू: अब एनओसी नहीं मिलने से प्रोफेसर नाराज...धरने पर बैठे, जबरन हटाए गए

26 Sep 2024

VIDEO : काशी में अचानक शिष्य के घर पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, गूंजा बागेश्वर धाम सरकार की...

26 Sep 2024

Dausa News: सरकारी नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर महिला से लाखों की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

26 Sep 2024

VIDEO : कंगना के किसान आंदोलन को लेकर दिए गए बयान पर समर्थन में आए लोनी विधायक

25 Sep 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed