Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ballia News
›
VIDEO : The dome of the station building collapsed in Ballia, causing panic among passengers, repairs being carried out
{"_id":"66f5790030548eb94e0deb48","slug":"video-the-dome-of-the-station-building-collapsed-in-ballia-causing-panic-among-passengers-repairs-being-carried-out","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलिया में स्टेशन भवन का गुबंद धराशाई, यात्रियों में अफरा तफरी,कराई जा रही मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलिया में स्टेशन भवन का गुबंद धराशाई, यात्रियों में अफरा तफरी,कराई जा रही मरम्मत
बलिया रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित प्रवेश द्वार का गुबंद अचानक धराशाई हो गया जिससे नीचे खड़े लोग बाल बाल बच गए। यात्रियों में भगदड़ की स्थिति रही । हालांकि इस घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ लेकिन लोगों में डर है। जीआरपी के जवानों ने प्रवेशद्वार को बैरिकेडिंग कर बंद कराया।
बताते चलें कि स्टेशन परिसर में 43 करोड़ रुपए की लागत में स्टेशन भवन का सुंदरीकरण और विस्तार कार्य चल रहा है। पुराने भवन का बिना जीर्णोद्धार के सुंदरीकरण कर धौलपुर का पत्थर व फॉग लाइट लगाई गई थी। आंधी-तूफान के अचानक आने से स्टेशन के प्रवेश द्वार का गुबंद तेज आवाज के साथ गिर गया। उसके नीचे खड़े यात्रियों में भगदड़ मच गई। सभी परिसर की तरफ भाग खड़े हुए, इसमें कई महिला व बुजुर्ग यात्री गिर कर चोटिल हो गए। वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने कहा कि गुबंद का छज्जा बरसात के कारण गिर गया है। पुराने निर्माण पर ही पत्थर लगाया गया था, उसका मलबा नीचे नहीं गिरा है,मरम्मत करवाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।