{"_id":"66f6a07b3af01e2c7a00a4eb","slug":"video-blramapara-ma-karata-sa-jhalsa-lina-mana-asapatal-ma-mata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलरामपुर में करंट से झुलसा लाइन मैन, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलरामपुर में करंट से झुलसा लाइन मैन, अस्पताल में मौत
बलरामपुर के रेहरा बाजार के संगमपुरवा गांव में लाइनमैन अलखराम बृहस्पतिवार की रात लाइन सही करते समय करंट की चपेट में आ गया जिससे वह झुलस गया। ग्रामीण व परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि इलाज में देरी के कारण उसकी मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल में लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।
रेहरा बाजार निवासी अलखराम बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। बृहस्पतिवार को वह संगमपुरवा गांव में लाइन सही करने गया था तभी करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया। घायल अलखराम को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। मौत के बाद नाराज लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
आरोप लगाया कि इलाज में देरी के कारण मौत हुई है। लोगों ने चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंची। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलवाया। कार्रवाई के आश्वासन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।