फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Brajesh Pathak mafia imprisoned jails dream Akhilesh yadav government country governed Constitution

यूपी: ब्रजेश पाठक बोले- जेलों में बंद माफिया को अखिलेश सरकार बनने का सपना, संविधान से चल रहा देश

Sat, 24 Oct 2026 10:32 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 24 Oct 2026 10:32 PM IST
सार

यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जेलों में बंद माफिया अखिलेश सरकार बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता उनका सपना पूरा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि देश संविधान से चल रहा है। देशविरोधी ताकतों से हाथ मिलाने वाले कभी सफल नहीं होंगे।

विज्ञापन
Brajesh Pathak mafia imprisoned jails dream Akhilesh yadav government country governed Constitution
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को धानापुर में रामकथा के दौरान विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जेलों में बंद गुंडे, माफिया और बदमाश यह सपना देख रहे हैं कि अखिलेश यादव की सरकार बनेगी तो वे फिर जेल से बाहर आ जाएंगे। हालांकि, उत्तर प्रदेश की जनता उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होने देगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता अमन-चैन पसंद करती है और कानून-व्यवस्था के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर एक पर है। बुनियादी ढांचे के विकास में भी प्रदेश को उन्होंने अग्रणी बताया।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार लगातार काम कर रही है। जनता शांति और सुरक्षा चाहती है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जेलों में बंद अपराधियों को सत्ता परिवर्तन की उम्मीद है, लेकिन जनता ऐसा नहीं होने देगी। उनके इस बयान को समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर राजनीतिक हमले के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

ब्रजेश पाठक ने कहा कि देश बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान के अनुसार चल रहा है। उन्होंने कहा कि देशविरोधी ताकतों से हाथ मिलाने वाले लोग कभी सफल नहीं होंगे। देश की संवैधानिक व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों के तहत ही शासन चलता है।

उप मुख्यमंत्री शनिवार को धानापुर के दशमी तालाब के पास आयोजित राजन महाराज की रामकथा में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, विपक्ष और संविधान को लेकर अपनी बात रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed