{"_id":"66f7b754347d110658024c80","slug":"video-bral-ma-jaesata-ka-esaaaiib-tama-para-utapaugdhana-ka-aarapa-vayaparaya-ka-sal-takasa-oifasa-ma-paratharashana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बरेली में जीएसटी की एसआईबी टीम पर उत्पीड़न का आरोप, व्यापारियों का सेल टैक्स ऑफिस में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बरेली में जीएसटी की एसआईबी टीम पर उत्पीड़न का आरोप, व्यापारियों का सेल टैक्स ऑफिस में प्रदर्शन
बरेली में जीएसटी एसआईबी टीम पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर व्यापारियों और उद्यमियों ने शनिवार को सेल टैक्स ऑफिस में जमकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को पटाखा कारोबारी अमरीश अग्रवाल की माल से भरी गाड़ी फरीदपुर टोल प्लाजा के पास रोक ली गई। आरोप है कि गाड़ी और उसमें लदे माल के सभी कागज होने के बाद भी जबरन कार्यालय पर सीज कर दिया गया। मामले पर उद्यमी एवं व्यापारियों का फोन एसआईबी डीसी के पास पहुंचा तो अनसुना कर दिया। इस पर व्यापारियों और उद्यमियों का गुस्सा फूट पड़ा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष मयूर धीरवानी समेत बड़ी संख्या में उद्यमी एवं व्यापारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। जीएसटी एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू एचपी राव दीक्षित ने पहुंचकर व्यापारियों को शांत कराया। करीब दो घंटे बाद गाड़ी छोड़ने पर हंगामा थमा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।