{"_id":"66f7e75a1b5905c177008bd4","slug":"video-villagers-protest-in-uttarkashi-against-delimitation","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : परिसीमन के विरोध में उत्तरकाशी में ग्रामीणों का हल्ला बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : परिसीमन के विरोध में उत्तरकाशी में ग्रामीणों का हल्ला बोल
जिला पंचायत उत्तरकाशी के परिसीमन को लेकर असंतोष थमता नजर नहीं आ रहा है। पहले विकाखंड मोरी, फिर चिन्यालीसौड़ और अब भटवाड़ी ब्लाक में वार्ड परिसीमन को लेकर ग्रामीण ने विरोध जताया है। शनिवार को अस्सी गंगा घाटी के नाल्ड गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने ग्राम सभा नाल्ड को बाड़ाहाट क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 नेताला में शामिल करने के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान एसडीएम भटवाड़ी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने ग्राम सभा नाल्ड को पूर्व की भांति वार्ड नंबर 4 गजोली में यथावत रखने की मांग की। साथ ही ऐसा नहीं होने पर 1 अक्तूबर से जिला मुख्यालय में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।