{"_id":"66f7c87601989f15650d0fec","slug":"video-shahajahapara-ma-tabl-tanasa-ka-tarayal-ma-khalugdhaya-na-bhaya-pasana-paca-paca-khalugdhaya-ka-hana-ha-cayana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में टेबिल टेनिस के ट्रायल में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, पांच-पांच खिलाड़ियों का होना है चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में टेबिल टेनिस के ट्रायल में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, पांच-पांच खिलाड़ियों का होना है चयन
शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में अंतर महाविद्यालय टूर्नामेंट प्रतियोगिता के लिए शनिवार को टेबिल टेनिस (महिला एवं पुरुष) के लिए चयन ट्रायल हुए। इसमें दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर चयन के लिए पसीना बहाया। निर्णायकों द्वारा प्रदर्शन के आधार पर पांच-पांच खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
शनिवार को दोपहर 12 बजे के बाद कॉलेज के इन्डोर स्पोर्ट्स हॉल में चयन ट्रायल शुरू हुआ। क्रीड़ा सचिव फैय्याज अहमद के निर्देशन में महिला व पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने टेबिल टेनिस खेला। फैयाज अहमद ने बताया कि चयन ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाड़ी अंतर महाविद्यालयी टूर्नामेंट में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से अंतर महाविद्यालयी टूर्नामेंट का आयोजन होगा। टेबिल-टेनिस के चयन ट्रायल में 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।