Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Pictures of road accident captured in CCTV camera of vendor vegetable shop in Rajgarh
{"_id":"66f754e8885b43096405d286","slug":"pictures-of-the-road-accident-captured-in-the-cctv-camera-of-a-vendor-who-set-up-a-temporary-vegetable-shop-on-the-footpath-in-rajgarh-became-the-headlines-on-social-media-watch-video-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-2155834-2024-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: बुलेट से टक्कर के बाद पलट गई कार, सोशल मीडिया पर वायरल घटना का वीडियो देखा क्या?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: बुलेट से टक्कर के बाद पलट गई कार, सोशल मीडिया पर वायरल घटना का वीडियो देखा क्या?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 28 Sep 2024 08:08 AM IST
राजगढ़ शहर के खिलचीपुर नाके पर गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एक कार बुलेट से टकराने के बाद पलटी खाते हुए नजर आ रही है। मौके पर मौजूद लोग उसे तुरंत सीधा करते हैं और उसमें सवार लोगों को बाहर निकालते हैै।
दरअसल, यह हादसा गुरुवार को शहर खिलचीपुर नाके से अस्पताल रोड की और जाने वाले रास्ते का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है की,ब्यावरा की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार जैसे ही अस्पताल रोड की साइड टर्न लेती है एक बाइक को बचाने के चक्कर में सामने से आ रही बुलेट से टकराकर पलट जाती है। हादसे में बुलेट वाहन चालक को ज्यादा चोट नहीं आई, लेकिन कार सवार दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
यह पूरा घटनाक्रम खिलचीपुर नाके पर स्थित फुटपाथ पर सब्जी की अस्थाई दुकान लगाने वाले शंकर पुष्पद द्वारा लगाए गए अस्थाई सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जिसे वे दुकान लगाते समय इंस्टाल करते हैं और दुकान बंद करते समय निकालकर घर के जाते है। शंकर का कहना है कि वे अकेले ही सब्जी की दुकान संचालित करते हैं, कभी इधर उधर जाना पड़ता है तो दुकान पर वह अपने मोबाइल से नजर रख लेते हैं, ताकि किसी नुकसान से बचा जा सके। गुरुवार की शाम को हुआ सड़क हादसा इसी सीसीटीवी में कैद हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।