{"_id":"66f7ce185e57baf43f002272","slug":"video-discussion-on-membership-campaign-took-place-in-rampur-bjp-mandal-meeting","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रामपुर भाजपा मंडल की बैठक में सदस्यता अभियान पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रामपुर भाजपा मंडल की बैठक में सदस्यता अभियान पर हुआ मंथन
पूरे भारत देश में इस बार 30 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है, जो पूरा होकर रहेगा। रामपुर मंडल में भी 10 हजार से अधिक सदस्य बनाए गए हैं। यह बात भाजपा मंडल रामपुर की बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री एस सिद्धार्थन ने कही। शनिवार को सत्य नारायण मंदिर में भाजपा मंडल रामपुर की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल में पहला चरण समाप्त हो चुका है और 10 हजार से ज्यादा सदस्य बनाए गए हैं, जो पिछली बार से भी ज्यादा हैं। रामपुर मंडल में भी 10 हजार से ऊपर सदस्य बना दिए गए हैं। हालांकि अभी लक्ष्य से 50 प्रतिशत कम है। उन्होंने बैठक में आगामी समय में लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ में जाकर यह लक्ष्य पूरा करना है और 15 अक्तूबर अंतिम तिथि दी गई है। संगठन महामंत्री ने कहा है कि भारत देश में 30 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी ने लिया है, जो पूरा होकर रहेगा। वहीं कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने संगठन महामंत्री को रामपुर में चल रही सदस्यता अभियान की जानकारी सभी के सामने रखी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।