{"_id":"66f81844a5fd45d2200f677e","slug":"video-solution-day-in-bhadohi-gyanpur-only-seven-out-of-74-applications-were-resolved-dm-angry","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही ज्ञानपुर में समाधान दिवस, 74 प्रार्थना पत्रों में मात्र सात निस्तारित, डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदोही ज्ञानपुर में समाधान दिवस, 74 प्रार्थना पत्रों में मात्र सात निस्तारित, डीएम नाराज
ज्ञानपुर में संपूर्ण समाधान दिवस में त्वरित न्याय की उम्मीदें धूमिल हो रही है। शनिवार को थानों में आयोजित समाधान दिवस में कुल 74 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें 68 राजस्व विभाग से जुड़े रहे। पुलिस विभाग के छह मामले और राजस्व का एक मामला निस्तारित हो सका। चौरी थाने में डीएम विशाल सिंह पहुंचकर शिकायतें सुनी। उन्होंने पूर्व के लंबित मामलों को लेकर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी सुबह करीब 11 बजे अचानक चौरी थाने पर पहुंचे। आला अधिकारी को देख वहां तैनात पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। ईधर उधर टहल रहे पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए। सलामी लेने के बाद डीएम ने जन सुनवाई की हकीकत देखी। फरियादियों से संवाद किया। थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने कहा कि जमीन संबंधित सभी प्रकरणों में पुलिस और राजस्व की टीमें संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण कराएं। जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।