{"_id":"66f842cee6a750bd6b015e42","slug":"video-aagara-ma-bhavaya-jhakaya-ka-satha-nakal-gaii-ramabrata-savagata-ka-le-umaugdha-shaharavasa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आगरा में भव्य झांकियों के साथ निकाली गई रामबरात, स्वागत के लिए उमड़े शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आगरा में भव्य झांकियों के साथ निकाली गई रामबरात, स्वागत के लिए उमड़े शहरवासी
उत्तर प्रदेश के आगरा में जगमग रोशनी, ठंडी बहती हवा, चारों ओर भक्तिमय संगीत के साथ जोश, उल्लास और उत्साह। यह नजारा रहा श्रीराम की बरात का। दशरथ नंदन मयूर वाहन पर सवार हुए, तो वातावरण श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। प्रभु के साथ भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न भी सजे थे। बराती स्वर्गलोक के देवता और झूमते-गाते भक्त भी बने।
लाला चन्नोमल की बारादरी (मन:कामेश्वर गली) से बरात का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, चौ.बाबूलाल और मेयर हेमलता दिवाकर ने प्रभु श्रीराम की आरती कर किया। शनिवार को दोपहर दो बजे से ही राम बरात की झांकियां निकलने लगी थीं। सभी को प्रभु श्रीराम की एक झलक पाने का इंतजार रहा।
रात 8 बजे मयूर वाहन पर रघुनंदन विराजमान हुए। प्रभु की एक झलक पाने के लिए नगरवासी आतुर नजर आए। दूरदराज के श्रद्धालु भी शामिल हुए। भरत व शत्रुघ्न कमल की और लक्ष्मण शेषनाग की आकृति वाले रथ पर सवार हुए। प्रभु राम की सवारी के आगे बैंड संगीत की मधुर ताल छेड़ता दिखा।
बरात रावतपाड़ा से जौहरी बाजार, सुभाष बाजार, दरेसी नंबर एक व दो, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, पथवारी, धूलियागंज, सिटी स्टेशन रोड, घटिया, फुलट्टी बाजार, सेब का बाजार, किनारी बाजार होकर रावतपाड़ा पर संपन्न हुई। यहां से बरात ने जनकपुरी कोठी मीना बाजार शाहगंज के लिए प्रस्थान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।