{"_id":"66f7e7832e0af119cb02bc03","slug":"video-conspiracy-to-derail-lucknow-chhapra-express-railway-security-alerted-investigation-underway","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लखनऊ- छपरा एक्सप्रेस को डीरेल करने की साजिश, रेलवे सुरक्षा के कान खड़े हुए, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लखनऊ- छपरा एक्सप्रेस को डीरेल करने की साजिश, रेलवे सुरक्षा के कान खड़े हुए, जांच जारी
लखनऊ- छपरा एक्सप्रेस ट्रेन को डीरेल करने की साजिश का एक बार फिर से खुलासा हुआ। बलिया-छपरा रेलखंड के मांझी रेल पुल के पास शनिवार को रेल ट्रैक पर पत्थर रख बदमाशों ने लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस को डीरेल करने की कोशिश की। चालक की सूझबूझ से बड़ी घटना होने से बाल-बाल बच गई। मामले की खबर लगते ही रेलवे महकमे में खलबली मच गई।
बताते चलें कि ट्रेन अपने नियत समय से सुरेमनपुर से छपरा के लिए लिए निकली थी, मांझी पुल के पहले शनिवार सुबह 10.20 बजे बकुल्हा-मांझी के मध्य किमी 18-10 पर ट्रैक पर बड़ा पत्थर रखा हुआ था, अचानक ट्रैक पर बड़ा पत्थर देख चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। अचानक ब्रेक लगाने से यात्रियों में खलबली मच गई। उसके बाद बाद भी इंजन का सेफ्टी गार्ड क्षतिग्रस्त हो गया। चालक, गार्ड व यात्रियों ने पत्थर को हटाकर ट्रेन को मांझी स्टेशन पहुंकर स्टेशन मास्टर रंजन कुमार को मेमो उपलब्ध कराया और घटना की सूचना कंट्रोल को दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।