Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Varanasi News
›
VIDEO : Baba Vishwanath was anointed with 11 liters of thandai to atone for sins of those who ate Tirupati laddu
{"_id":"66f796721c999e543c0e4e46","slug":"video-baba-vishwanath-was-anointed-with-11-liters-of-thandai-to-atone-for-sins-of-those-who-ate-tirupati-laddu","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : तिरुपति का लड्डू खाने वालों के प्रायश्चित के लिए 11 लीटर ठंडई से हुआ बाबा विश्वनाथ का अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : तिरुपति का लड्डू खाने वालों के प्रायश्चित के लिए 11 लीटर ठंडई से हुआ बाबा विश्वनाथ का अभिषेक
तिरुपति मंदिर का अभक्ष्य प्रसाद खाने वालों के प्रायश्चित के लिए श्री काशी विश्वनाथ से गुहार लगाई गई। काशीवासियों ने बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन करके अनजाने में हुई गलती के लिए क्षमा मांगी और सभी को इस पाप से मुक्ति व प्रायश्चित की कामना भी की।
शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास और काशीवासियों के सहयोग से बाबा विश्वनाथ का ज्ञानवापी के कूप के जल से अभिषेक कर विधि-विधान से राजसी पूजन हुआ। मंदिर के अर्चक संजय पांडेय ने सभी अनुष्ठान पूर्ण कराए। बाबा विश्वनाथ को नौ किलो रबड़ी, तीन किलो मलाई पूड़ी और दो किलो मलाई अर्पित की गई। साथ ही 11 लीटर सेब की ठंडई, दो लीटर गन्ने का रस और एक लीटर गाय के घी व इत्र से अभिषेक किया गया। इसके बाद बाबा विश्वनाथ का लाल व सफेद कमल की 561 माला, गुलाब की 561 माला, 11-11 सौ नौ दल और 12 दल बेलपत्र, शमी का फूल व पत्तियाें से शृंगार किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।