{"_id":"66f7ed5de6f6fd608e08e26e","slug":"video-shahajahapara-ka-osaefa-mathana-ma-eka-akatabra-sa-shanpr-haga-ramall-sajana-lga-maca","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर के ओसीएफ मैदान में एक अक्तूबर से शुरू होगी रामलीला, सजने लगा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर के ओसीएफ मैदान में एक अक्तूबर से शुरू होगी रामलीला, सजने लगा मंच
शाहजहांपुर के ओसीएफ इस्टेट व खिरनीबाग स्थित मैदान में होने वाली रामलीला एवं प्रदर्शनी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। रामलीला मंचन के लिए कलाकार पूर्वाभ्यास में जुटे हैं, तो मंचन के लिए मंच भी तैयार होने लगा है। इस बार मंचन के दौरान दृश्य के अनुसार पर्दे और लाइटें बदलते नजर आएंगे। एक अक्तूबर से जनपद की प्रख्यात रामलीला एवं प्रदर्शनी का ओसीएफ इस्टेट के मैदान में प्रारंभ होगा। इसको देखने के लिए जनपद के साथ ही आसपास के जिलों से भी लोग देखने के लिए यहां आते हैं। रामलीला मंचन को सजीव बनाने के लिए जहां कलाकार पूर्वाभ्यास में जुटे हैं, वहीं आयोजन समिति के पदाधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इस बार ओसीएफ मैदान में मंच पर विशेष तैयारी हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।