{"_id":"66f7e32c743934077f096873","slug":"video-person-died-during-demonstration-of-devbhoomi-sangharsh-samiti-in-hamirpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हमीरपुर में देवभूमि संघर्ष समिति के प्रदर्शन में शामिल व्यक्ति की गिरने से माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हमीरपुर में देवभूमि संघर्ष समिति के प्रदर्शन में शामिल व्यक्ति की गिरने से माैत
हमीरपुर में देवभूमि संघर्ष समिति के प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जब देवभूमि संघर्ष समिति के पदाधिकारी उपायुक्त कार्यालय गेट के अंदर नारेबाजी करते हुए जा रहे थे तो अचानक ही विश्व हिंदू परिषद के सदस्य वीरेंद्र परमार(47) निवासी कांगू बडेहडा नीचे गिर गए। साथ चल रहे कार्यकताओं और कुछ पुलिस कर्मियों ने वीरेंद्र परमार को उठाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व्यक्ति को गिरते ही सिर में चोट लगी थी और बेहोशी की हालत में पुलिस की गाड़ी में उसे मेडिकल काॅलेज पहुंचाया गया। जहां पर कुछ देर तक उपचार मिलने के बाद व्यक्ति की मौत हो गई है। एएसपी राजेश सिंह ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कांगू निवासी वीरेंद्र परमार गिर गया था और बाद में मेडिकल काॅलेज में उपचार के बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मृतक का मेडिकल काॅलेज में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।