{"_id":"66f7e884d94f8c6f8b0fcf64","slug":"video-atal-bihari-vajpayee-government-college-bangana-released-the-first-monthly-magazine","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा ने किया पहली मासिक पत्रिका का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा ने किया पहली मासिक पत्रिका का विमोचन
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में मासिक पत्रिका द न्यूज डायरी का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने महाविद्यालय के स्टॉफ को और विशेषकर पत्रिका के मुख्य संपादक एवं संपादकों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि यह महाविद्यालय का पहली मासिक पत्रिका है,जो कॉलेज में होने वाली विभिन्न गतिविधियों, उपलब्धियों और अपडेट को साझा करने और उजागर करने का एक मंच प्रदान करेगा। इस पहल का उद्देश्य कॉलेज समुदाय के भीतर एक मजबूत बंधन बनाना है, जिससे सभी को सूचित और प्रेरित रखा जा सके। द न्यूज डायरी शैक्षणिक और पाठ्येतर घटनाओं, छात्रों की उपलब्धियों, संकाय के योगदान और कॉलेज में महत्वपूर्ण विकास के रिकॉर्ड के रूप में काम करेगी। यह न केवल हमारे पिछले महीने का प्रतिबिंब है, बल्कि भविष्य के लिए एक प्रेरणा भी है। इस अवसर पर न्यूज डायरी के मुख्य संपादक प्रोफेसर सिकंदर नेगी, संपादक, प्रोफेसर निकिता गुप्ता, संपादक प्रोफेसर मुकेश कुमारी और संपादक प्रो. कमिनी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।