सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   VIDEO : Harshvardhan Chauhan inaugurated the youth employment fair in Kafota

VIDEO : हर्षवर्धन चौहान ने काफोटा में किया युवा रोजगार मेले का शुभारंभ

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Sun, 29 Sep 2024 06:56 PM IST
VIDEO : Harshvardhan Chauhan inaugurated the youth employment fair in Kafota
उद्योग, संसदीय मामले, श्रम रोजगार एवं विदेशी नियोजन मंत्री ने आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा में आयोजित युवा रोज़गार मेले की अध्यक्षता की। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि इस युवा रोज़गार मेले में पांवटा साहिब, कालाअम्ब, बद्दी व नालागढ़ सहित विभिन्न 47 कंपनियों ने भाग लिया तथा 389 युवाओं को रोज़गार प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर प्रयत्नशील है कि युवा वर्ग को रोजगार के अवसर को मिल सकें जिसकी दृष्टिगत रोजगार विभाग द्वारा रोजगार मेलों में कैम्पस इन्टरव्यू के माध्यम से समय-समय पर प्रदेश के युवाओं को निरंतर उनकी प्रतिभा के अनुसार रोजगार के अवसर मुहैया करवाए जा रहे है। इस दिशा में प्रदेश के विभिन्न रोजगार कार्यालयों के माध्यम से अभी तक छः रोजगार मेलों तथा 590 कैम्पस इन्टरव्यूज द्वारा निजी क्षेत्र में 10,543 युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया है। इसी कड़ी में गत 31 अगस्त, 2024 को विदेशी नियोजन हेतू दुबई बेस्ड ईएफएस फ़ैसिलिटी सर्विस ग्रुप लिमिटेड नामक एजेंसी के साथ प्रदेश के इच्छुक बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए समझौता ज्ञापन किया गया। इस समझौता ज्ञापन के उपरांत प्रथम चरण में पांच आवेदकों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस दिशा में अति गंभीर है तथा विदेशी नियोजन के संदर्भ में हर पहलू पर गहनता से विचार कर निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हरित क्षेत्र में स्वरोजगार एवं उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजीव गांधी स्व-रोजगार स्टार्टअप योजना-2023 चलायी गई है। इस योजना के माध्यम से हरित क्षेत्र में नई परियोजनाओं के तहत स्व-रोजगार आधारित गतिविधियां स्थापित करने में प्रोत्साहन रियायतें एवं सुविधाएं प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम स्तर पर इस योजना के तहत ई-टैक्सी खरीदने हेतू पात्र आवेदकों को सब्सिडी प्रदान कर युवाओं को स्व-रोजगार एवं उद्यमशीलता बढ़ाने हेतू मंच प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग के ईईएमआईएस पोर्टल के माध्यम से 1 अगस्त, 2023 से प्रदेश के युवाओं को घर बैठे रोजगार कार्यालयों में पंजीकरण तथा नवीनीकरण के साथ विभागीय योजनाओं के लाभ बारे पूर्ण ऑनलाइन सेवाएँ प्रदान की जा रही है। वहीं निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं को उनकी मांग के अनुरुप योग्य उम्मीदवारों की उपलब्धता बारे नियोक्ताओं का पंजीकरण भी इस विभागीय पॉर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 596 निजी क्षेत्र के नियोक्ताओं का पंजीकरण किया जा चुका है। यह विभागीय पॉर्टल एम्पलॉयरस और जॉब सिकर्स दोनों के लिए एक साझा मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग के माध्यम से स्कूलों , कॉलेजों के विद्यार्थियों को संस्थागत व्यवसायिक मार्गदर्शन प्रदान करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इस संकल्पना के माध्यम से विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों की उपस्थिति तथा चिन्हित विभाग के विशेषज्ञों द्वारा रोजगार, स्वरोजगार एवं उद्यमशीलता के प्रोत्साहन बारे संस्थागत व्यवसायिक मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। इस कड़ी में व्यवसायिक मार्गदर्शन शिविरों के माध्यम से 68,275 युवाओं को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने प्रदेश भर से आए युवा वर्ग को संदेश देते हुए कहा कि आज का समय तकनीकी संदर्भ में बहुत तेजी से बदल रहा है ऐसे में रोजगार की तलाश में प्रदेश के युवाओं को अपनी योग्यता एवं प्रतिभा को तकनीक के अनुरुप करने की आवश्यकता है ताकि उन्हें इस प्रतिस्पर्धात्मक परिवेश में विशिष्ठ गुणों के आधार पर रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार हम सब मिलकर एक बेहतर भविष्य की कामना कर सकते है। उन्होंने मौजूद सभी औद्योगिक इकाईयों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे इस रोजगार मेले के माध्यम से उन प्रतिभाओं को खोजे जो उनकी कंपनी की उन्नति में योगदान कर सकती है तथा इस रोजगार मेले से अधिक से अधिक युवाओं को अपने प्रतिष्ठान में रोजगार प्रदान करें। उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर युवाओं को कंपनियों द्वारा दिए गए नियुक्ति पत्र भी वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Dausa News: बिजली विभाग में फाइल आगे बढ़ाने के लिए मांगी रिश्वत, सहायक अभियंता ने कहा- तमाम आरोप निराधार

29 Sep 2024

VIDEO : बारिश ने बढ़ाई मुश्किल, जलभराव से लोग घरों में कैद, नहीं थमी कल रात से हो रही बरसात

29 Sep 2024

VIDEO : मऊ में स्वच्छता ही सेवा अभियान पर ट्रांसजेंडर समूह के लोगों ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

29 Sep 2024

VIDEO : कन्नौज में कच्चे मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत

29 Sep 2024

VIDEO : धर्मशाला में 25वीं स्पोर्ट्स एंड ड्यूटी मीट शुरू

29 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ में अनजान लोगों का पिंडदान, भारत रक्षा दल ने किया तर्पण

29 Sep 2024

VIDEO : इराक, ओमान और कतर से नौ लड़कियां पंजाब लौटीं; सुनाई आपबीती

29 Sep 2024
विज्ञापन

VIDEO : सिस्सू वार्ड की जिला परिषद सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में मतदान करने उमड़े लोग

29 Sep 2024

VIDEO : जनता दर्शन: CM योगी ने कहा- संवेदनशीलता व शीघ्रता करें जन समस्याओं का निस्तारण, लापरवाही पर कार्रवाई तय

29 Sep 2024

Tikamgarh News: बस से उतरते समय नाबालिक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत, आज होगा पोस्टमार्टम

29 Sep 2024

Tikamgarh News: पत्नी की हत्या के दोषी पति को आजीवन कारावास की सजा, दुपट्टे से गला घोंटकर मार डाला था

29 Sep 2024

VIDEO : भारत व बांग्लादेश टेस्ट मैच: मैदान से हटाए गए कवर, मैच होगा या नहीं 12 बजे लिया जाएगा निर्णय

29 Sep 2024

VIDEO : बेटे को लगी गोली तो बिलख पड़ी मां, बोली- दोस्तों ने कई राउंड की फायरिंग

29 Sep 2024

VIDEO : अलीगढ़ में छात्राओं संग प्रैंक वीडियो वाले युवक पकड़े, भाजपाइयों का थाने में हंगामा

29 Sep 2024

VIDEO : कैथल पहुंचे केजरीवाल; बोले- दिल्ली और पंजाब के बाद अब हरियाणा में लाएंगे बदलाव

29 Sep 2024

VIDEO : आगरा से हैदराबाद महज दो घंटे में पहुंच सकेंगे... शुरू हुआ हवाई सफर

28 Sep 2024

VIDEO : आगरा में भव्य झांकियों के साथ निकाली गई रामबरात, स्वागत के लिए उमड़े शहरवासी

28 Sep 2024

VIDEO : प्रभु की छवि अपलक निहार, भक्त हुए बलिहार; जीवंत झांकियों ने मोह लिया दर्शकों का मन

28 Sep 2024

VIDEO : एटा में अनशन पर बैठे किसानों से मिले डीएम, अनशन खत्म कराकर भेजा घर

28 Sep 2024

VIDEO : फसल बर्बादी का निरीक्षण करने ट्रैक्टर में बैठकर पहुंचे एडीएम

28 Sep 2024

VIDEO : हाथरस में मुरसान के गांव गिलोंदपुर में 30 साल पहले हुई बुद्ध सिंह की हत्या में पत्नी, दो बेटों और गांव के व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट

28 Sep 2024

VIDEO : भरभराकर गिरे घर के दो कमरे, मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई

28 Sep 2024

VIDEO : राया में गणेश शोभा यात्रा के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

28 Sep 2024

Navdurga Festival Guna: इन मूर्तियों की राजस्थान तक डिमांड, नव दुर्गा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू, Video

28 Sep 2024

VIDEO : प्रसाद में मिलावट के विरोध में विश्व हिंदू परिषद की ओर से अलीगढ़ में जन आक्रोश रैली और धरना-प्रदर्शन

28 Sep 2024

VIDEO : पति से विवाद के बाद पत्नी किया सुसाइड, मायकेवाले बोले-ससुराली करते थे प्रताड़ित

28 Sep 2024

Agar Malwa: इस प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बंगलामुखी के एक समय में पांच से छह लोग कर सकेंगे दर्शन,ऑनलाइन बुकिंग शुरू

28 Sep 2024

Sirohi: अग्रसेन जयंती महोत्सव पर घूमर, चित्रकला प्रतियोगिता और रक्तदान शिविर का आयोजन, 303 यूनिट रक्त एकत्रित

28 Sep 2024

VIDEO : परिसीमन के विरोध में उत्तरकाशी में ग्रामीणों का हल्ला बोल

28 Sep 2024

Tikamgarh News: ओशो की मस्ती में जमकर नाचे भक्त, देखें वीडियो

28 Sep 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed