Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Dausa News
›
Dausa News: Asked for bribe to forward file, assistant engineer said- all allegations are baseless
{"_id":"66f8d9103497a59f6b04b278","slug":"again-allegations-of-corruption-were-leveled-against-the-electricity-department-assistant-engineer-said-all-the-allegations-are-baseless-dausa-news-c-1-1-noi1350-2159474-2024-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dausa News: बिजली विभाग में फाइल आगे बढ़ाने के लिए मांगी रिश्वत, सहायक अभियंता ने कहा- तमाम आरोप निराधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: बिजली विभाग में फाइल आगे बढ़ाने के लिए मांगी रिश्वत, सहायक अभियंता ने कहा- तमाम आरोप निराधार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sun, 29 Sep 2024 01:25 PM IST
जिले के एक उपभोक्ता ने बिजली विभाग के सहायक अभियंता रिंकेश मीणा पर दस हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। उपभोक्ता राजेश शर्मा का कहना है कि उसे अपने स्कूल के लिए बिजली विभाग का थ्री फेस कनेक्शन चाहिए था, जिसके लिए फाइल लगाए लगभग 2 महीने से भी ज्यादा का समय निकल गया है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उपभोक्ता का कहना है कि वह स्कूल संचालन करता है और स्कूल के लिए ही उसे थ्री फेस का विद्युत कनेक्शन चाहिए था । गर्मी का समय है इसलिए बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
गौरतलब है कि कमर्शियल कनेक्शन के लिए डिमांड नोटिस जमा होने के 7 दिवस दिनों के बिजली कनेक्शन होना जरूरी है लेकिन उसके साथ ऐसा नहीं हुआ।
इधर इस सारे मामले में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड दौसा सिटी सहायक अभियंता रिंकेश मीणा का कहना है कि जब वह राजेश शर्मा के यहां पहुंचे तो उन्हें वहां पर डायरेक्ट लाइट का कनेक्शन लगा मिला, जो बिना मीटर के चालू थी जिस पर उन्होंने तुरंत उस लाइन को वहां से हटाया और वायर को जब्त करते हुए बिजली विभाग ले आए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता ने जो आरोप लगाए हैं, सभी आरोप झूठे और निराधार हैं। उनका जो बिजली कनेक्शन लेट हुआ है वो पिछले दिनों दौसा जिले में हुई भारी बरसात के कारण हुआ था, लेकिन अब बरसात नहीं है तो जल्द ही कनेक्शन मीटर लगा दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।