सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   VIDEO : Clean city prosperous city campaign started in Nagar Panchayat Amb

VIDEO : स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर अभियान का नगर पंचायत अंब में आगाज

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Tue, 11 Feb 2025 04:00 PM IST
VIDEO : Clean city prosperous city campaign started in Nagar Panchayat Amb
नगर पंचायत अंब में आज से स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हो गई। शहरी विकास विभाग द्वारा संचालित इस विशेष अभियान का उद्देश्य नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और कचरा निपटान की उचित प्रक्रिया अपनाने के लिए प्रेरित करना है। यह अभियान 10 फरवरी 2025 से 9 अप्रैल 2025 तक चलेगा, जिसमें स्थानीय स्वयं सहायता समूह (SHG) की अहम भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के सदस्य प्रत्येक घर का द्वार दो बार खटखटाएंगे और नागरिकों को गीले एवं सूखे कचरे के उचित प्रबंधन के बारे में जागरूक करेंगे। वे लोगों को यह भी बताएंगे कि कैसे सही ढंग से कचरे का निपटान करने से न केवल पर्यावरण स्वच्छ रहेगा बल्कि नगर की समृद्धि भी बढ़ेगी। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत अंब की अध्यक्ष इंदु धीमान और नगर पंचायत सचिव हर्ष गुप्ता की उपस्थिति में हुई। अध्यक्ष इंदु धीमान ने इस मौके पर कहा, "यह अभियान अम्ब नगरवासियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इससे न केवल सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा बल्कि लोगों को कचरा निपटान के सही तरीकों की जानकारी भी मिलेगी।" नगर पंचायत सचिव हर्ष गुप्ता ने कहा, "हमारा लक्ष्य नगर के हर घर तक यह संदेश पहुंचाना है कि स्वच्छता ही समृद्धि की कुंजी है। इस अभियान के तहत हम स्थानीय निवासियों को स्वच्छता से जुड़ी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।" इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिकारी, पार्षदगण, स्वयं सहायता समूह के सदस्य और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन के दौरान जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें लोगों ने स्वच्छता के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। अभियान के दौरान नगरवासियों को यह बताया जाएगा कि किस तरह गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखना चाहिए, जैविक कचरे से खाद बनानी चाहिए और पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) के लिए प्लास्टिक, कांच, धातु आदि को अलग करना चाहिए। नगर पंचायत अंब के इस प्रयास से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में लोगों की सहभागिता बढ़ेगी और स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर का सपना साकार होगा। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष उपदेश कुमार, नरेश कुमारी, अशोक कुमार, प्रधान व्यापार मंडल कुलदीप शर्मा ,प्रधान टैक्सी यूनियन बलराम शर्मा, विभिन्न अखबारों के पत्रकार, नगर पंचायत के कनिष्ठ अभियंता प्रमोद कुमार, सुनीता कम्युनिटी ऑर्गनाइजर, सुनीता लिपिक, आकाश, सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं के इलावा सफाई मित्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने डाला वोट, किया जीत का ये दावा

VIDEO : गौरेला पेंड्रा मरवाही में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी, कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

Harda: डीजे साउंड पर प्रतिबंधन, लोग नहीं जुट सकेंगे, सोशल मीडिया पर भी नजर, कलेक्टर ने क्यों जारी किए यह आदेश

11 Feb 2025

Delhi New CM Update: सीएम को लेकर मंथन जारी, देश को संदेश देने की तैयारी में भाजपा

11 Feb 2025

VIDEO : युवक ने मौत को गले लगाया, पोस्टमार्टम को लेकर पुलिस ने भिड़े परिजन

10 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : औरैया में बाइक की टक्कर में दो भाई घायल, एक की मौत

10 Feb 2025

Alwar News:  साइबर ठग गिरफ्तार, नौकरी और गेमिंग एप में मुनाफे का झांसा देकर कर रहा था ठगी

10 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : सड़कों-नालियों पर किए अतिक्रमण को हटवाया, दुकानदारों को दी चेतावनी

10 Feb 2025

VIDEO : मकान में लगी आग, दहशत के चलते आसपास रहने वाले घर छोड़कर भागे

10 Feb 2025

VIDEO : बच्चों को बताया कि कैसे रहें तनाव से दूर, बिना घबराएं दें परीक्षा

10 Feb 2025

VIDEO : हिंदू संगठन के पदाधिकारी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी

10 Feb 2025

VIDEO : बहन और मासूम भांजी की गोली मारकर हत्या, आरोपी भाई, भाभी और दोनों भतीजे गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

10 Feb 2025

VIDEO : हमीरपुर में धरने पर बैठा परिवार, दबंगों पर कब्जे आरोप

10 Feb 2025

VIDEO : संत रविदास की जयंती के लिए सज-संवर कर तैयार है जन्मस्थली

10 Feb 2025

VIDEO : देहरादून में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन

10 Feb 2025

VIDEO : जालौन में इंटर के छात्र ने खुद को तमंचे से गोली मारी, मौत

10 Feb 2025

VIDEO : मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर रेंगती रहीं गाड़ियां, सड़क पर उतरे अधिकारी

10 Feb 2025

VIDEO : फर्रुखाबाद में नर्सिंग काॅलेज की छात्राओं नें हाईवे किया जाम

10 Feb 2025

Khandwa: ढोल धमाकों संग पालकी में सवार होकर भ्रमण पर निकले बाबा ओंकार, महाकुंभ के चलते हो रही भक्तों की भीड़

10 Feb 2025

VIDEO : कानपुर में हरे पेड़ काटने पर पार्षदों व क्षेत्रीय लोगों का हंगामा

10 Feb 2025

VIDEO : बुलंदशहर में विद्युत विभाग की टीम के साथ ग्रामीण द्वारा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

10 Feb 2025

VIDEO : प्रयागराज पुलिस का दावा, शहर में कहीं पर नहीं है जाम, जारी किया सीसीटीवी फुटेज

10 Feb 2025

VIDEO : झूंसी रेलवे स्टेशन पर उमड़ी बेकाबू भीड़, लगातार बढ़ता ही जा रहा है श्रद्धालुओं का हुजूम

10 Feb 2025

VIDEO : Mamta Kulkarni : अमृत स्नान के बाद से बना ली थी किन्नर अखाड़े से दूरी, महामंडलेश्वर बनते ही छिड़ गया था विवाद

10 Feb 2025

VIDEO : पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी वारंटी की हालत, पत्नी ने दारोगा पर लगाया ये आरोप

10 Feb 2025

VIDEO : महाराष्ट्र से आई महिलाओं ने विधि-विधान से की भगवान शिव की पूजा आराधना

10 Feb 2025

VIDEO : औरैया में सब्जी विक्रेता ने दुकान में फंदा लगाकर दी जान

10 Feb 2025

VIDEO : औरैया में युवती ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

10 Feb 2025

VIDEO : चित्रकूट में 36 सौ एकड़ भूमि में बनेगा सोलर पार्क, लोगों को मिलेगा रोजगार

10 Feb 2025

VIDEO : चित्रकूट में हर घंटे आ रहे एक हजार वाहन, हाईवे पर लग रहा जाम

10 Feb 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed