सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   VIDEO : DC Una visited the flood affected areas assured all possible help to the affected

VIDEO : डीसी ऊना ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, प्रभावितों को हर संभव सहायता का दिया भरोसा

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Sun, 11 Aug 2024 07:18 PM IST
VIDEO : DC Una visited the flood affected areas assured all possible help to the affected
उपायुक्त जतिन लाल ने आज (रविवार) जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों की समीक्षा की। उपायुक्त ने सरकारी मशीनरी को निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्य तेजी से और प्रभावी रूप से जारी रखें ताकि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की तत्परता और प्रतिबद्धता को दोहराते हुए प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। रविवार को हुई भारी बारिश से ऊना जिले में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है. बाढ़ की चपेट में आने से अलग अलग दुर्घटनाओं में (समाचार लिखे जाने तक) 12 लोगों की मृत्यु और 3 लोगों के लापता होने की सूचना है। इसके अलावा, अनेक सरकारी परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं, वहीं औद्योगिक इकाइयों और रिहायशी इलाकों में भी जलभराव से क्षति पहुंची है। उपायुक्त ने प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति की निगरानी और राहत कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रभावित लोगों से संवाद किया और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा संचालन केंद्र के टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करें। उन्होंने बताया कि जिले में 335 बिजली के ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं, और 11 सड़कें बंद हो गई हैं, जिनमें से कुछ को आज शाम तक खोल दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, बाढ़ के कारण जल आपूर्ति और सिंचाई योजनाओं को भी क्षति पहुंची है। हरोली उपमंडल में 22 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं, जिनमें से 21 को अन्य योजनाओं के माध्यम से बहाल किया जाएगा, जबकि एक योजना बाथरी को कल तक बहाल कर लिया जाएगा। ऊना और थानाकलां उपमंडलों में भी कई जल आपूर्ति और सिंचाई योजनाएं प्रभावित हुई हैं, जिन्हें कल तक बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। बाथू-बाथरी औद्योगिक क्षेत्र में खड्ड के पानी के प्रवेश से औद्योगिक इकाइयों को नुकसान हुआ है, और एक पेट्रोल पंप भी बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है। जिला प्रशासन ने राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए राज्य आपदा रिस्पॉन्स बल की एक टीम को कांगड़ा जिले से ऊना बुलाया गया है, जो हरोली उपमंडल में तैनात की गई है। बता दें, रविवार को हुई भारी बारिश के कारण ऊना जिले में व्यापक क्षति हुई है। बाथू-बाथरी में 3 प्रवासी बच्चियों (बिहार) की बाढ़ की चपेट आने से मृत्यु हो गई. शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है.प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 10-10 हज़ार रुपये की सहायता मुहैया करायी गई है। वहीं बाढ़ की चपेट में आए एक व्यक्ति की तलाश जारी है। इसके अलावा, जैजों गांव (हिमाचल-पंजाब सीमा) के पास एक वाहन पानी के तेज बहाव में बह गया, इसमें सवार 12 लोगों में से 1 को बचा लिया गया है, 9 लोगों के शव बरामद किए हैं और 2 की तलाश जारी है। ये सभी लोग देहलां और भटोली गांव के निवासी थे और शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को सहायता प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग में नाले हुए ओवरफ्लो, गंदे पानी के बीच परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु

11 Aug 2024

VIDEO : झज्जर पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी

Chhindwara News: नशे में धुत आरक्षक की ग्रामीणों ने पीटा, एसपी ने दिए जांच के आदेश

11 Aug 2024

VIDEO : मूसलाधार बारिश से श्रीनगर में उफान पर अलकनंदा, शारदा नाथ घाट पूरी तरह जलमग्न

11 Aug 2024

VIDEO : सिरसा के रानियां में डेरे की जमीन को लेकर हुआ विवाद, चली गोलियां

11 Aug 2024
विज्ञापन

VIDEO : कांगड़ा के थुरल में दुकानों और मकानों में घुसा बारिश का पानी

11 Aug 2024

VIDEO : रुड़की में घर के बाहर से महिला के गले से झपटी चेन, यहां देखें पूरी वारदात

11 Aug 2024
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ में चल रहे धरने पर दूसरे दिन महिलाओं ने थामी कमान

VIDEO : यमुनानगर में जोरदार बारिश, ट्विन सिटी हुई पानी-पानी

11 Aug 2024

VIDEO : पावर ट्रांसमिशन में फंदे से लटका मिला सिक्योरिटी गार्ड का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

11 Aug 2024

VIDEO : आगरा स्मार्ट सिटी की ये कड़वी सच्चाई, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

11 Aug 2024

VIDEO : कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के दो वैगन डिरेल, इंजन भी बेपटरी

11 Aug 2024

VIDEO : आठ घंटों बाद एक तरफा बहाल हुआ चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे

11 Aug 2024

VIDEO : मॉल की पार्किंग में कार ने डेढ़ साल की बच्ची को रौंदा, हादसे का वीडियो देख दहल जाएगा दिल

11 Aug 2024

VIDEO : कुरुक्षेत्र में सांसद नवीन जिंदल ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ

11 Aug 2024

VIDEO : ओलंपियन ललित का रास्ते भर होगा अभिनंदन, लोगों में दिख रहा उत्साह

11 Aug 2024

VIDEO : अनोखा है काशी में भगवान शंकर का ये मंदिर, यहां तप कर ऋषि मुनियों को मिली थी सिद्धियां

11 Aug 2024

VIDEO : घर में घुसा मगरमच्छ, महिला की चीख सुनकर टूटी परिजनों की नींद, ऐसे बचाई अपनी जान

11 Aug 2024

VIDEO : आग की अफवाह से पंजाब मेल में फैली दहशत, ट्रेन रुकते ही कूदने लगे यात्री, 20 घायल

11 Aug 2024

VIDEO : किन्नौर में एनएच बंद, स्पीति का संपर्क प्रदेश से कटा

11 Aug 2024

Guna News: 40 दिन में सर्पदंश के 22 केस पहुंचे अस्पताल, सभी की बची जान, डॉक्टर ने की यह अपील

11 Aug 2024

VIDEO : बिजली महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोले के दर्शनों को लगी लंबी-लंबी कतारें

11 Aug 2024

VIDEO : ऊना में तड़के से भारी बारिश, रामपुर में कई घरों में घुसा पानी, नदी नाले उफान पर

11 Aug 2024

Guna News: म्याना में सियार के डर से दहशत, अब तक नौ लोगों पर किया हमला, स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे

11 Aug 2024

Khandwa: हाईटेक होती पुलिस अब तकनीक और तरकीब के इस्तेमाल से पकड़ रही अपराधी, यह बोले एसपी

11 Aug 2024

Guna News: जयवर्धन सिंह ने चौपाल में खेली चौसर, ग्रामीणों के साथ लगाए ठहाके, देखें वीडियो

11 Aug 2024

VIDEO : अदवा बांध से नदी में छोड़ा गया एक हजार क्यूसेक पानी, अचानक बढ़ गया था जलस्तर

11 Aug 2024

VIDEO : वाराणसी में बालिका हैंडबॉल का चैंपियन बना रॉयल क्लब, 72 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया

11 Aug 2024

VIDEO : वाराणसी में व्यापारियों ने निकाला कैंडिल मार्च, बोले- हिन्दू होना अपराध नहीं

11 Aug 2024

VIDEO : एक्सट्रा टाइम में स्टाफ फुटबॉल टीम ने दर्ज की जीत, प्रतियोगिता में दर्शकों ने बढ़ाया उत्साह

11 Aug 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed