{"_id":"69995f4a72e22046c90a8925","slug":"video-devotee-who-had-come-to-pay-obeisance-at-the-chintpurni-temple-has-been-missing-for-four-days-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने आया श्रद्धालु चार दिन से लापता, ढाबे पर खाना खाते समय परिवार से हुआ अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने आया श्रद्धालु चार दिन से लापता, ढाबे पर खाना खाते समय परिवार से हुआ अलग
चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने आए एक श्रद्धालु के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पठानकोट निवासी अश्वनी कुमार के लापता होने की शिकायत उनके बेटे अजय कुमार ने 19 फरवरी को थाना मोइन में दर्ज करवाई। अजय कुमार ने बताया कि उनके पिता 17 फरवरी 2026 को परिवार के साथ चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने आए थे। दर्शन करने के बाद जब परिवार लौट रहा था, तो रात करीब साढ़े सात बजे रास्ते में शेरे पंजाब ढाबे पर खाना खाने के दौरान अश्वनी कुमार अचानक बिना बताए कहीं चले गए और फिर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने बताया कि उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने का प्रयास भी किया गया, लेकिन उन्हें अगले दिन आने के लिए कहा गया। अजय कुमार के अनुसार उनके पिता पिछले करीब 20–22 वर्षों से मानसिक रूप से परेशान रहते हैं और पहले भी कई बार बिना बताए घर से निकल जाते थे। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को उनकी अंतिम लोकेशन मुबारकपुर क्षेत्र में लगे कैमरों में देखी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर संबंधित थानों व चौकियों को सूचना भेज दी है और संभावित स्थानों पर छानबीन जारी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उक्त व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।