{"_id":"66852f95de9bb798c60c7ea3","slug":"video-electricity-board-officials-planted-50-saplings-in-rakkad","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रक्कड़ में विद्युत बोर्ड के अधिकारियों ने रोपे 50 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रक्कड़ में विद्युत बोर्ड के अधिकारियों ने रोपे 50 पौधे
रक्कड़ कॉलोनी स्थित विद्युत सर्कल ऊना के मुख्य कार्यालय के विश्राम गृह परिसर में पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई। अधीक्षण अभियंता बलराज सांगर की अगुवाई में विश्राम गृह परिसर, कार्यालय परिसर, आवास परिसर में औषधीय, फलदार एवं छायादार पौधों की विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधों को रोपित किया गया। रोपित किए 50 पौधों में नीम, आंबला, आम, अर्जुन, हरड़ बहेड़ा आदि प्रजतियों के पौधे शामिल हैं। अभियान में एक्सईएन खुशविंद्र सिंह, सिविल के जेई सौरभ, निखिल, एसडीओ हनिंद्र कपूर व स्टाफ कर्मी सुरिंद्र आदि ने गड्ढों को निकालने व पौधे लगाने में सहयोग किया। एसई बलराज सांगर ने कहा कि पौधे लगाने के साथ इनकी देखभाल सभी करें। आने वाले दिनों में सभी विद्युत उपमंडल कार्यालयों में भी पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर पौधारोपण किया जाएगा। बलराज सांगर ने कहा कि जिस प्रकार गर्मी बढ़ती जा रही है, उससे पौधा रोपण हर जगह हर स्तर पर अनिवार्य है। उन्होंने अधिकारियों से आह्वान किया कि ऐसा न हो यह केवल औपचारिकता हो, इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।