{"_id":"6751b6548d0615045707de65","slug":"video-himachal-pradesh-congress-vice-president-satpal-singh-raizada-on-bjp","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिमाचल सरकार को भाजपा सही तरीके से चलने नहीं दे रही- सतपाल सिंह रायजादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिमाचल सरकार को भाजपा सही तरीके से चलने नहीं दे रही- सतपाल सिंह रायजादा
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सतपाल सिंह रायजादा ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की सरकार को भारतीय जनता पार्टी सही तरीके से चलने नहीं दे रही। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती द्वारा कांग्रेस पर 10 गारंटियों को लेकर लगाए गए आरोपों का जवाब देने सतपाल सिंह रायजादा वीरवार को मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार को प्रदेश की जनता ने 5 साल के लिए जनादेश दिया है और कांग्रेस हर हाल में अपने 5 साल का शासन पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगाए जा रहे आप पूरी तरह से झूठ का पुलिंदा है। वहीं उन्होंने भाजपा द्वारा प्रदेश सरकार के दो साल पूरे होने पर किये जाने वाले धरने प्रदर्शनों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल के हक देने में नाकाम रही है और जल्द ही कांग्रेस दिल्ली पहुंच अपनी आवाज को उठाएगी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक सतपाल सिंह सत्ती द्वारा प्रदेश कांग्रेस सरकार पर बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में लगाए गए आरोपों का जवाब देने वीरवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा सामने आए। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश में समग्र विकास करने का प्रयास कर रही है लेकिन भारतीय जनता पार्टी सरकार को परेशान कर रही है और सरकार को किसी भी प्रकार से काम नहीं करने दिया जा रहा। उन्होने कहा कि कभी विधायकों को खरीद कर सरकार गिराने की कोशिश की जाती है तो कभी 10 गारंटी को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र में जिन विकास कार्यों की डींगें सतपाल सिंह सत्ती हांक रहे हैं, उन्हें प्रदेश की कांग्रेस सरकार अब पूरा करने जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के भवन का निर्माण अधर में लटका है तो उसकी जिम्मेदार भाजपा है। उस भवन की 5 करोड़ की देनदारी अभी भी लोक निर्माण विभाग को लंबित है और प्रदेश की मौजूदा सरकार इसे पूरा करने वाली है। उन्होंने कहा कि काम कांग्रेस कर रही है लेकिन नाम बीजेपी का हो ऐसा कभी नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय उनके विधानसभा क्षेत्र ऊना में कोई विकास कार्य नहीं हुआ जबकि विधायक सतपाल सिंह सत्ती 1500 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाने के झूठे दावे करते हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 7 दिसंबर को प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की काल की है और उसमें स्थानीय लोकसभा सदस्य अनुराग सिंह ठाकुर भी शामिल होने आ रहे हैं। लेकिन अनुराग सिंह ठाकुर जनता को यह बताएं कि उन्होंने जिला की जनता के लिए आज तक किया क्या है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार सरकार के फेल होने के आरोप लगा रहे हैं लेकिन सरकार फेल नहीं हुई है जबकि भाजपा ने सरकार को परेशान करने का काम ही किया है। उन्होंने कहा की गारंटी को लेकर भाजपा द्वारा झूठ फैलाया जा रहा है मौजूदा कांग्रेस सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करके अपनी गारंटी को पूरा किया है लेकिन केंद्र के पास प्रदेश के कर्मचारियों का 4500 करोड़ रूपया फंसा है, जिसे निकलवाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है लेकिन सांसद महोदय प्रदेश सरकार के प्रयासों को विफल करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि संसद में कभी भी हिमाचल के हक के लिए आवाज ही नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने हकों की लड़ाई के लिए दिल्ली में आवाज उठाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।