{"_id":"6751673cb9d54d151608d832","slug":"video-jhajjar-municipal-council-chairman-distributed-loi-letters-to-26-people","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : झज्जर नगर परिषद चेयरमैन ने 26 लोगों को बांटा एलओआई का पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : झज्जर नगर परिषद चेयरमैन ने 26 लोगों को बांटा एलओआई का पत्र
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 1.0 चरण के तहत पात्र लोग अब भी योजना का लाभ लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अब पांच साल बाद शहर के 26 लोगों ने योजना का लाभ लेने में रुचि दिखाई है और कागजात पूरे कर नगर परिषद के पास जमा करवाए हैं। कागजात पूरा होने के बाद नगर परिषद की तरफ से सभी 26 लोगों को एलओआई ( लेटर ऑफ इंटेंट) का पत्र जारी कर दिया है।
इसमें 11 लोगों ने नए मकान बनाने और 15 ने इन्हासमेंट के तहत आवेदन किया है। वीरवार को नगर परिषद कार्यालय में चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने संबंधित पात्रों को एलओआई के पत्र सौंपे। पत्र पाकर संबंधित लाभार्थी काफी खुश नजर आए।
चेयरमैन ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर किसी को छत मिले। लोगों के सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज 26 लोगों ने अपने कागजात पूरे किए हैं। इनको भी जल्द राशि जारी कर दी जाएगी। वहीं लोगों ने भी योजना का लाभ मिलने पर खुशी जाहिर की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।