{"_id":"675163fdb698ec8e24017971","slug":"video-police-got-success-youth-arrested-with-5072-kg-of-hashish-bageshwar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पुलिस को मिली कामयाबी, 5.072 किलोग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पुलिस को मिली कामयाबी, 5.072 किलोग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार
बागेश्वर में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एसओजी/एएनटीएफ टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने कपकोट तहसील क्षेत्र से 5.072 किलोग्राम चरस के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। बृहस्पतिवार को पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एसओजी/एएनटीएम टीम एसओजी प्रभारी सलाउद्दीन के नेतृत्व में कपकोट तहसील क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। तिमिलाबगड़-कर्मी सड़क के खाईबगड़ पुल के समीप चेकिंग के दौरान टीम ने मदन सिंह (38) निवासी बोरबलड़ा, कपकोट को चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कपकोट थाने में धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। बरामद चरस की अनुमानित कीमत 10,00,000 रुपये है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।